Thursday, April 30, 2026
spot_img
HomeMarqueeगरीबों की गुमटियों को सड़क पर अतिक्रमण किये जाने की बात कहकर...

गरीबों की गुमटियों को सड़क पर अतिक्रमण किये जाने की बात कहकर प्रशासन ने तोङा

गरीबो की गुमटियों को सङक पर अतिक्रमण किये जाने की बात कहकर प्रशासन ने तोङा
मोहनलालगंज तहसील के सिसेंडी में एक पैलेस के सामने सङक किनारे गुमटी रखकर परिवार का भरण-पोषण करने वाले गरीबो की गुमटियों से सङक पर अतिक्रमण होने की बातकहकर पीडब्लूडी व तहसील प्रशासन की सयुक्त टीम ने तोङा
ग्रामीणो का आरोप दबंग पैलेसे मालिक द्वारा जिला पंचायत की 6बिस्वा सरकारी जमीन पर कब्जा कर अवैध पक्का निर्माण कराने की डीएम व तहसील समाधान दिवस में शिकायत के बाद भी नही हुयी कार्यवाही
मोहनलालगंज ।मोहनलालगंज के सिसेंडी कस्बे में भीलमपुर जाने वाले मार्ग के चौराहे के किनारे गरीबो की दर्जन भर गुमटियों को रविवार को तहसील प्रशासन व पीडब्लूडी की सयुक्त टीम ने सङक पर अतिक्रमण होने की बात कहकर पीएससी बल की मौजूदगी में सामान रखी गुमटियो को तोङ दिया।वही सङक किनारे गुमटी रख परिवार का भरण -पोषण करने वाले गरीबो में स्थानीय प्रशासन के पक्षपात पूर्ण रवैये से आक्रोश व्याप्त है।ग्रामीणो का आरोप है तहसील समाधान दिवस सहित डीएम से शिकायत के बाद भी जिला पंचायत की बेशकीमती 6बिस्वा सरकारी जमीन पर कब्जा कर पक्का निर्माण को अब तक नही हटाया गया।जब की उसी पैलेसे के सामने सङक पर रखी गरीबो की गुमटियों को प्रशासन ने तोङ दिया।
सिसेंडी कस्बे सें भीलमपुर जाने वाले सङक मार्ग के किनारे रखी दर्जन भर के करीब गरीबो की गुमटियों को पीडब्लूडी व नायाब तहसीलदार के नेतृत्व में पीएसी व पुलिस बल के साथ पहुँच कर सङक पर अतिक्रमण होने की बात कहकर सङक किनारे रखी दर्जन भर गुमटियों को तोङने के साथ उन्हे वहा से हटना शुरू कर दिया। वही गुमटी चलाकर परिवार का भरण -पोषण करने वाले बुजुर्ग महिला सहित अन्य गरीब पेट पर लात ना मरने की दुहाई देते हुये स्वयं से गुमटिया हटाने की बात कहने लगे लेकिन अधिकारियों ने समान रखी गुमटियों को जबरन उठवाकर फिकवाने के साथ उन्हे तोङवा दिया जिससें गरीबो की गुमटियों में रखा हजारो रूपये का सामान खराब हो गया।
गुमटी टूटती देख बुजुर्ग सावित्री की आँखो से फूट पङी आसूँओ की धार
लकङी की गुमटी में फल बेचकर अपनी बेटियों का भरण -पोषण करने वाली 70वर्षीय बुजुर्ग सावित्री की आखो से आँसूओ की धार फूट पङी बोली साहब से सामान हटाकर खुद से गुमटी हटाने की बात कही लेकिन एक ना मानी ओर गुमटी तोङने के साथ उसमें रखा पैसा भी उठा ले गये।तो वही शकीला ने बताया गुमटी में चूङिया बेचकर अपने बीमार पति कमरूदीन व बच्चो का भरण पोषण करती थी लेकिन अधिकारियों ने एक ना सुनते हुये उनकी गुमटी भी सामान सहित तोङी दी।सौरभ,प्रेम सहित अन्य लोगो ने तहसील व पीडब्लूडी विभाग के अधिकारियों पर जे०एस०पैलेस के मालिक के इशारे पर गुमटियों को तोङने का आरोप लगाते हुये बताया पैलेसे में गेस्ट हाउस का संचालन होता है जिसके चलते सामने गरीबो की गुमटिया रखी होने से पैलेस का शो खराब हो रहा था पैलेसे के मालिक ने तहसील प्रशासन व पीडब्लूडी अधिकारियों की मिलीभगत से हम सभी की गुमटिया तोङ कर गरीबो के पेट पर लात मार दी अब हम सब अपने परिवार का भरण -पोषण कैसे करेगे।
जिला पंचायत की जमीन पर कब्जा कर पक्का निर्माण कराने वाले पैलेस मालिक पर अब तक नही हुयी कार्यवाही
ग्रामीणो ने बताया जे०एस ०पैलेस के मालिक सिद्वनाथ निवासी भीलमपुर ने खुद की छः बिस्वा जमीन पर निर्माण कराने के साथ ही जिला पंचायत की बेशकीमती सरकारी जमीन के लगभग छः बिस्वा जमीन पर भी कब्जा कर बारह बिस्वा जमीन पर प्रधान व लेखपाल की मिली भगत से अवैध पक्का निर्माण करा लिया जिसकी शिकायत तहसील समाधान दिवस में 2मई2016 को कर सरकारी जमीन से अवैध कब्जा हटाये जाने की माँग की गयी लेकिन मोटी रकम लेकर तहसील अधिकारियों ने कार्यवाही करने की बजाय पैलेस के मालिक को क्लीन चिट दे दी।जिसके बाद 16फरवरी 2018 को जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा से उनके कार्यालय में मिलकर उक्त अवैध कब्जे को हटाये जाने की माँग की गयी डीएम ने एसडीएम को कार्यवाही मामले की जाँच कर कार्यवाही के निर्देश दिये लेकिन दो महीने से ज्यादा बीत जाने के बाद भी जिम्मेदार तहसील अधिकारियों ने सरकारी जमीन पर कब्जा कर पक्का निर्माण करने वाले पैलेस के मालिक पर तो नही कार्यवाही की। लेकिन उसके सामने ही सङक किनारे रखी गरीबो की गुमटियों को तोङकर उनकी रोजी छिनकर पेट पर लात मार दी।तहसील प्रशासन के इस रवैये से ग्रामीणो में आक्रोश व्याप्त है।
राघवेंद्र तिवारी की रिपोर्ट
——————————————————————————————————————-
अगर आप भी चाहते है अपने मोबाइल पर खबर तो तुरंत इस 9918956492 नंबर को अपने फ़ोन में अवधनामा के नाम से सेव करे और हमे व्हाट्सप्प कर अपना नाम और जिला बताये और पाए अपने फोन पर लेटेस्ट खबरे 
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular