
लखनऊ के नगर निगम मुख्यालय से विधान सभा तक निकाली गई शव यात्रा। और इसके बाद विधानसभा के सामने ममता बनर्जी का पुतला दहन करते हुए मुर्दाबाद के नारे लगाए। 12 जनवरी को पश्चिम बंगाल के सेंट्रल एवेन्यू में भाजपा की बाइक रैली पर हमला किया गया। भारतीय जनता युवा मोर्चा की प्रतिरोध संकल्प यात्रा निकाली गई और शामिल कार्यकर्ताओं पर जगह-जगह हमले किए गए । बताया गया है कि यह यात्रा हाई कोर्ट के आदेश के बाद निकली थी। इसके लिए कोर्ट ने पर्यवेक्षक भी नियुक्त किया था, लेकिन हमलावरों ने उन्हें भी नहीं बख्शा। अवध क्षेत्र के युवा मोर्चा अध्यक्ष संजय मिश्रा ने बताया कि राष्ट्रीय महामंत्री अभिजात मिश्रा और पश्चिम बंगाल के युवा मोर्चा के अध्यक्ष शांतिपूर्वक संकल्प यात्रा की तैयारी कर रहे थे ममता बनर्जी द्वारा उन पर जानलेवा हमला करवाया गया और यह दमनकारी कार्य किया है उसके विरोध में हम लोग ममता बनर्जी का पुतला फूंका है और ममता बनर्जी को यह याद दिला देना चाहते हैं कि पिछली जितनी सरकारों ने युवा मोर्चा के साथ हमला किया था युवा मोर्चा ने उन्हें उखाड़ फेंकने का काम किया था पश्चिम बंगाल की सरकार यह याद कर ले और सौ प्रतिशत अगली बार पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनेगी।
https://www.youtube.com/watch?v=VRpNjJlLTY0&t=110s





