Wednesday, May 1, 2024
spot_img
HomeMarqueeकानपुर में पकड़े गए 96 करोड़

कानपुर में पकड़े गए 96 करोड़

JOIN US-9918956492——————————————————–
अपने व्हाट्सप्प ग्रुप में 9918956492 को जोड़े————————————— 
उत्तर प्रदेश की औद्योगिक राजधानी माने जाने वाले कानपुर में 96 करोड़ रुपए के पुराने नोट बरामद हुए हैं। इस सिलसिले में कुछ बड़े कारोबारियों समेत 16 लोगों को हिरासत में लिया गया है। पुलिस अधीक्षक (पूर्वी) अनुराग आर्य ने बताया कि पुलिस की अपराध शाखा ने स्वरूपनगर, गुमटी, जनरलगंज और अस्सी फिट रोड स्थित व्यापारियों के प्रतिष्ठानों पर ताबडतोड़ छापा मारकर बंद हो चुके 1000 और 500 नोटों की लगभग 96 करोड़ की करंसी बरामद की गई। इस सिलसिले में 16 लोगोंं को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

आर्य ने आशंका जताई कि इन नोटों को हवाला के जरिए या अन्य माध्यमों से औने-पोने दामों में बदलने की योजना थी। उनका कहना था कि पहले मोहित और संतोष नामक 2 लोगों को पकड़ा गया। उनसे हुई पूछताछ के आधार पर बिल्डर एवं कपड़ा कारोबारी आनंद खत्री, मोहित के अलावा प्रोफेसर संतोष समेत 16 लोगों हिरासत में लिया गया है। उन्होंने दावा किया कि कारोबारी आनंद खत्री के यहां से सबसे अधिक पुराने नोट बरामद किए गए हैं।
पकडे गए लोगों में हैदराबाद के भी 2 व्यक्ति शामिल हैं। कानपुर में नोटबंदी के बाद अब तक की सबसे पुराने नोट बरामद किए गए हैं। उन्होंने बताया कि छापे के दौरान उनके अलावा पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी) डा. गौरव ग्रोवर और अन्य अधिकारी शामिल थे। छापे में मिले पुराने नोट की गिनती का काम अभी जारी है। पकड़े गए लोगों से सघन पूछताछ जारी है।
——————————————————————————————————————–
अवधनामा के साथ आप भी रहे अपडेट हमे लाइक करे फेसबुक पर और फॉलो करे ट्विटर पर साथ ही हमारे वीडियो के लिए यूट्यूब पर हमारा चैनल avadhnama सब्स्क्राइब करना न भूले अपना सुझाव हमे नीचे कमेंट बॉक्स में दे सकते है|
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular