Monday, April 27, 2026
spot_img
HomeUncategorizedकपिल शर्मा का शो दोबारा टॉप 10 रैंकिग में

कपिल शर्मा का शो दोबारा टॉप 10 रैंकिग में

पूरी खबर पढ़ने के लिए लिंक पर क्लिक करे ——————
हमसे जुड़ने के लिए सम्पर्क करे 9918956492 

मुंबई: काफी समय से खबरें आ रही थी कि सुनील ग्रोवर के जाने के बाद से ‘द कपिल शर्मा शो’ की टीआरपी काफी गिर गई है. लेकिन कहा जा रहा है कि जब से भारती सिंह और चंदन प्रभाकर  ने शो में एंट्री ली है तब से इस शो की टीआरपी फिर से बढ़ गई है.

खास बात ये है कि कपिल शर्मा का शो दोबारा टॉप 10 रैंकिग में लौट आया है. इस शो की सदस्य सुमोना चक्रवर्ती ने ट्वीट करके शो की टीआरपी बढ़ने से खुशी जाहिर की है.

कॉमेडियन भारती सिंह हाल ही में ‘द कपिल शर्मा शो’से जुड़ी हैं. पिछले कुछ दिनों से भारती के कपिल शर्मा के शो में काम करने या ना करने को लेकर सस्पेंस बना हुआ था. भारती ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक तस्वीर अपलोड कर इसकी जानकारी दी थी. इस तस्वीर में वह कपिल शर्मा के साथ शो के सेट पर दिख रही हैं.

कुछ दिनों पहले ही कॉमेडियन चंदन प्रभाकर भी कपिल शर्मा के शो ‘द कपिल शर्मा शो’ में वापस लौटे हैं. शो से अलग होने की बात पर चंदन ने कहा कि उन्हें कुछ समय के लिए ब्रेक की जरुर थी.

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Previous article
Next article
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular