Tuesday, April 14, 2026
spot_img
HomeMarqueeएमटीवी लव स्कूल तीसरे सीजन के साथ प्रत्येक शनिवार 7 बजे से

एमटीवी लव स्कूल तीसरे सीजन के साथ प्रत्येक शनिवार 7 बजे से

एमटीवी लव स्कूल तीसरे सीजन के साथ प्रत्येक शनिवार 7 बजे से
कानपुर महानगर। एमटीवी, डेटिंग और रिश्तों को लेकर अपने रियलिटी शो-‘एमटीवी लव स्कू ल’ के सीजन 3 के साथ वापस लौट आया है। इसके प्रस्तुतकर्ता -एंगेज डियोज एंड परफ्यूम्स  और सह-प्रस्तुसतकर्ता एलो फ्रूट हैं। यह शो बिगड़ते रिश्तों  में फिर वही चिंगारी जलाने के लिये लौट आया है। लव प्रोफेसर के रूप में टेलीविजन की सबसे हॉट जोड़ी करण कुंद्रा और अनुषा दांडेकर ने उन जोडियों की मदद करने का बीड़ा उठाया है। यह लव प्रोफेसर 12 मई से प्रत्येक शनिवार सिर्फ एमटीवी पर प्रसारित हो रहे इस शो में उन जोडियों के रिश्तेअ को बेहतर बनायेंगे और उनकी बॉन्डिंग को मजबूती देंगे।
‘एमटीवी लव स्कूील’ उन रियल-लाइफ कपल के लिये एक इंस्टीशट्यूट की तरह है, जिनका रिश्ता बिगड़ गया है और उन्हें  तुरंत ही उसमें सुधार की जरूरत है। चाहे वह आपसी तालमेल की कमी के कारण हो, विश्वाहस की कमी हो, वादा निभाने या अंतरंगता से जुड़ा मुद्दा हो, जोडियों को इन सारे मापदंडों पर मजेदार टास्कक और एक्टिविटीज के जरिये परखा जायेगा। इससे उन्हें  अपने पार्टनर को और बेहतर तरीके से जानने में मदद मिलेगी। इस बार इस शो का संचालन एफओएमओ कर रहा है, कपल्स को सिंगल्स के अतिरिक्तस डर का सामना करना पड़ेगा जोकि अपना पार्टनर ढूंढने के सफर पर निकले हैं।
दूसरी बार इस शो को होस्ट करने को लेकर अपनी बात रखते हुए करण कुंद्रा ने कहा, ‘प्या,र दुनिया में किसी भी और चीज से कहीं खूबसूरत अहसास है, लेकिन समय के साथ और नजरअंदाज करने से छोटी-छोटी बातें कपल्सर के रिश्तेए में कड़वाहट ले आती हैं। ‘एमटीवी लव स्कूंल’ के साथ हमारा लक्ष्य उन बातों को समझना है, जिसकी वजह से कपल्सय के बीच परेशानी हो रही है और यह विश्वा स दिलाना है कि वह अपने रिश्तेक को कम से कम एक मौका और दें।
दिलों के टूटने और जोड़ने की एक नई दास्ता न शुरू हो रही है, ‘’एमटीवी लव स्कूील’’ सीजन 3 के साथ, जोकि दर्शकों को लवरकोस्टर के सफर पर ले जाने को तैयार है। यह नया सीजन निश्चित रूप से ढेर सारा रोमांच, अनिश्चितताएं लेकर आयेगा। साथ ही प्रतियोगियों और दर्शकों के लिये भी प्यार और रिश्तोंो को लेकर कुछ सख्तलसबक सिखायेगा।
सर्वोत्तम तिवारी की रिपोर्ट
——————————————————————————————————————

अगर आप भी चाहते है अपने मोबाइल पर खबर तो तुरंत इस 9918956492 नंबर को अपने फ़ोन में अवधनामा के नाम से सेव करे और हमे व्हाट्सप्प कर अपना नाम और जिला बताये और पाए अपने फोन पर लेटेस्ट खबरे 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular