एनटीपीसी के कर्मचारियों ने हादसे का शिकार हुए साथियो को 1 दिन का वेतन देने का फैसला किया

0
394

डाउनलोड करे AVADHNAMA NEWS APP
join us-9918956492—————

एनटीपीसी ने सोमवार को बताया कि कंपनी के कर्मचारियों ने ऊंचाहार पावर प्लांट हादसे का शिकार हुए साथी कर्मचारियों के परिवार के सहयोग के लिए अपना 1 दिन का वेतन देने का फैसला किया है। यह रकम 6 करोड़ रुपए होगी।

एनटीपीसी के एक आधिकारिक बयान में कहा, ‘एनटीपीसी के पीड़ितों के इलाज का खर्चा एनटीपीसी द्वारा उठाए जा रहा हैं।’

एनटीपीसी ने यह भी कहा कि ऊंचाहार पावर प्लांट हादसे के बाद लोगों की हालात धीरे-धीरे ठीक हो रही है।

आपको बता दें कि 1 नवंबर को ऊचाहार पावर प्लांट में विस्फोट के कारण 22 लोग मारे गए और कई घायल हो गए थे।

अभी कुल 39 मरीजों का इलाज चल रहा है। 22 मरीजों को दिल्ली अस्पताल में भर्ती कराया गया है और 17 मरीजों को लखनऊ में भर्ती कराया गया है। रायबरेली और लखनऊ अस्पतालों में अभी तक 6 मरीजों को छुट्टी दे दी गई है।

https://www.youtube.com/watch?v=ij2i2REOvGo&t=27s


अवधनामा के साथ आप भी रहे अपडेट हमे लाइक करे फेसबुक पर और फॉलो करे ट्विटर पर साथ ही हमारे वीडियो के लिए यूट्यूब पर हमारा चैनल avadhnama सब्स्क्राइब करना न भूले अपना सुझाव हमे नीचे कमेंट बॉक्स में दे सकते है|
Also read

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here