उपचुनाव में मिली शानदार जीत पर हर्ष में झूमें लोग, बांटी मिठाई
कानपुर महानगर। सर्व दलीय मित्र मंडल के तत्वाधान में प्रदीप यादव की अध्यक्षता में चेतना चौराहा स्थित मिष्ठान वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जानकारी देते हुए प्रदीप यादव ने बताया कि फूलपुर व गोरखपुर के लोकसभा उपचुनाव में मिली जीत की खुशी में मिष्ठान वितरक खुशी मनाई गई है फूलपुर और गोरखपुर की जनता को बधाई दी गई इस मौके पर उपस्थित विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं ने कहा कि फूलपुर और गोरखपुर में भाजपा की हार के साथ ही यह मोदी योगी और मोर्या की व्यक्तिगत हार भी है। और सामाजिक न्याय की जीत है।

नैतिकता के आधार पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व उप मुख्यमंत्री के केशव प्रसाद को अपने अपने पद से तत्काल इस्तीफा देने की मांग करते हुए कहा कि पूरे प्रदेश में योगी के खिलाफ जनता मैं गुस्सा है और दलित पिछड़े वर्गों की उपेक्षा का परिणाम है मुख्य रूप से उपस्थित सुरेश यादव नसीम अख्तर प्रकाश पांडे सुरेश गुप्ता मोहम्मद उस्मान प्रदीप यादव आदि लोग मौजूद रहे।
सर्वोत्तम तिवारी की रिपोर्ट
—————————————————————————————————————–
अगर आप भी चाहते है अपने मोबाइल पर खबर तो तुरंत इस 9918956492 नंबर को अपने फ़ोन में अवधनामा के नाम से सेव करे और हमे व्हाट्सप्प कर अपना नाम और जिला बताये और पाए अपने फोन पर लेटेस्ट खबरे





