Friday, May 3, 2024
spot_img
HomeHealthइस वजह से होता है महिलाओं की हड्डियों में दर्द

इस वजह से होता है महिलाओं की हड्डियों में दर्द

JOIN US-9918956492————————————————
अपने व्हाट्सप्प ग्रुप में 9918956492 को जोड़े——————————- 
महिलाओं के लिए फल, सब्जियों, मछली और साबुत अनाज का पर्याप्त सेवन जरूरी है। इससे न सिर्फ हड्डियां मजबूत होंगी बल्कि इनके कमजोर होने संबंधी दिक्कतों से निजात भी पा सकेंगी। शोध के नतीजों से जाहिर होता है कि इस तरह के आहार का भरपूर सेवन करने से हड्डियां की सघनता में गिरावट नहीं आती है।

आमतौर पर माना जाता है कि एक उम्र के बाद इस तरह की समस्याएं आने लगती हैं। अधेड़ महिलाओं में कूल्हे की समस्या का 50 फीसद ज्यादा खतरा रहता है। ओहियो स्टेट यूनिवर्सिटी के असिस्टेंट प्रोफेसर टी आर्चर्ड ने बताया कि सही आहार महिलाओं की हड्डियों के लिए फायदेमंद है। इस तरह के आहार से हड्डियों की कमजोरी की समस्या से बचा जा सकता है। यह निष्कर्ष 160,191 महिलाओं पर किए गए अध्ययन के आधार पर निकाला गया है।

ऐसे करें बचाव

हड्डियों को मजबूत बनाने के लिए घूमना बहुत फायदेमंद होता है। क्योंकि इससे मांसपेशियों में खिंचाव पैदा होता है जिससे हड्डियां मजबूत रहती हैं ।

प्रोटीन युक्त डाइट जैसे दालें, अंडा, राजमा, सोयाबीन के अलावा दूध वाले आहार लेने चाहिएं ।

40 साल से ऊपर की महिलाओं की हड्डियां कमजोर हो जाती हैं । महिलाओं में एस्ट्रोजन हार्मोन की कमी हो जाती है जिससे फ्रैक्चर हो जाता है इसलिए नियमित सैर व आहार बेहद जरूरी है ।

बच्चों के विकास के लिए भी विटामिन डी-3 व कैल्शियम का होना अति आवश्यक है। हड्डियों की मजबूती के लिए बच्चों का धूप सेंकना भी अति आवश्यक हैं।

https://www.youtube.com/watch?v=eBIyfSqbc0o


अवधनामा के साथ आप भी रहे अपडेट हमे लाइक करे फेसबुक पर और फॉलो करे ट्विटर पर साथ ही हमारे वीडियो के लिए यूट्यूब पर हमारा चैनल avadhnama सब्स्क्राइब करना न भूले अपना सुझाव हमे नीचे कमेंट बॉक्स में दे सकते है|
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular