अर्थ दिवस के मौके पर बच्चों ने निकाली रैली
मोहनलालगंज। मोहनलालगंज के डेहवा में स्वयं सेवी संस्था ने ब्रिज ऑफ होप ने अध्यापकों व बच्चों ने विश्व अर्थ दिवस के मौके पर शनिवार को रैली निकाली और लोगों को जागरूक करने के लिए पृथ्वी को प्रदूषण मुक्त करने के नारे लगाए।स्कूल के बच्चे मोहनलालगंज के डेहवा पर एकत्र हो स्लोगन लिखे नारे की तख्तियां लेकर गांव गांव में जाकर लोगो को जागरूक किया।

अध्यापकों ने बच्चों के साथ संस्था के लोग भी शामिल रहे। रैली डेहवा से होते हुए रानीखेड़ा और नवल खेड़ा गांव तक गई और बाद में संस्था पर इसका समापन हुआ। जल है तो कल है, जल बचाव जीवन बचाव, आओ शुरू करें प्रदूषण मुक्त पृथ्वी को बनाने की कोशिश जैसे नारे लिखे हुए थे। संस्था के कार्यकर्ता ने बताया कि हमारे देश में तमाम दिवस मनाए जाते हैं, पर लोगों को इन दिवसों की जानकारी नहीं रहती, जिस पर उन्होंने स्कूल के बच्चों के माध्यम से हर दिवस पर कोई न कोई कार्यक्रम करने की योजना बनाई है।

राघवेंद्र तिवारी की रिपोर्ट
———————————————————————————————————————
अगर आप भी चाहते है अपने मोबाइल पर खबर तो तुरंत इस 9918956492 नंबर को अपने फ़ोन में अवधनामा के नाम से सेव करे और हमे व्हाट्सप्प कर अपना नाम और जिला बताये और पाए अपने फोन पर लेटेस्ट खबरे





