मथुराः शनिवार को डैम्पियर नगर स्थित भगत सिंह पार्क से स्कूल चलो अभियान के तहत स्कूली बच्चों की रैली का शुभारम्भ सांसद हेमा मालिनी ने हरी झंडी दिखाकर किया। इस दौरान जब हेमा से सवाल पूछा गया कि बच्चियां सुरक्षित नहीं है और रेप जैसी घटनाएं हो रही हैं तो इस पर उन्हौने कहा कि बच्चियां स्कूल जाती है तो उनकी सिक्युरिटी होनी चाहिए।

उन्हौने कहा कि बच्चियों के साथ ऐसा कोई हादसा नहीं होना चाहिए जो इधर-उधर से सुनने में आ रहा है। हेमा ने कहा कि ऐसे मामलों में हमारी सरकार नियंत्रण लगाने के साथ ही निवारण करेगी। देश के विभिन्न जगहों से आ रही बच्चियों के साथ रेप की घटनाओं को लेकर हेमा ने कहा कि बच्चियों को हिफाजत देना बहुत जरुरी है। उन्हौने कहा कि बच्चियों के मां-बाप को भी उनका पूरा ध्यान रखना चहिए ऐसा नहीं होना चाहिए कि स्कूल भेज दिया और छोड़ दिया इधर-उधर। बच्चियों के प्रति बढ़ रहे अपराध और ऐसे अपराधियों को कड़ी सजा मिलनी चाहिए के सवाल पर हेमा ने कहा कि ऐसी घटनाएं नहीं होनी चाहिए, इसकी वहज से हमारे देश का भी नाम खराब होता है स्कूल-कॉलेजों में सुरक्षा प्रदान की जानी चाहिए बच्चियों पर बढ़ते अपराध पर रोक लगनी चाहिए जिससे हमारे देश की बच्चियां सुरक्षित रहे और देश में उन्नति के कदम आगे बढ़ाएं।

संवाददाता शाहिद कुरेशी की रिपोर्ट





