सिद्धार्थनगर। भाजपा द्वारा चलाए जा रहे संगठनात्मक एवं जनसंपर्क अभियान के क्रम में शुक्रवार को भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक मौर्य ने जिला औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई), बसडिलिया में पौधारोपण किया। उन्होंने पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए अधिक से अधिक वृक्ष लगाने का आह्वान किया।
इसके उपरांत जिलाध्यक्ष श्री मौर्य ने प्रबुद्धजन संपर्क अभियान के तहत विभिन्न गणमान्य व्यक्तियों से भेंट कर केंद्र एवं प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं उपलब्धियों की जानकारी दी। उन्होंने जिला औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के प्रधानाचार्य सत्यदेव दुबे, राजेश कुमार सिंह, संजीव कुमार मिश्र, कौशल विकास विभाग के संतोष मिश्रा तथा अमित कुमार मिश्र से मुलाकात कर सरकार द्वारा शिक्षा, कौशल विकास, रोजगार, आधारभूत संरचना एवं जनकल्याण के क्षेत्र में किए गए कार्यों पर विस्तार से चर्चा की।
जिलाध्यक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री के नेतृत्व में देश और प्रदेश निरंतर विकास के नए आयाम स्थापित कर रहे हैं तथा सरकार की योजनाओं का लाभ समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंच रहा है। इस अवसर पर फतेह बहादुर सिंह, अनुराग श्रीवास्तव, रमेश मणि सहित अन्य कार्यकर्ता एवं गणमान्यजन उपस्थित रहे।





