सहयोग फाउंडेशन द्वारा 10 लोगो का कराया गया सामूहिक विवाह

0
194
Join us call 9918956492
जलालपुर अम्बेडकरनगर।जनपद की धरती पर आयोजित हुए ऐतिसाहिक सर्वधर्म सामूहिक विवाह के भव्य कार्यक्रम में उमड़ी भीड़ ने नवदम्पति जोड़ों को उनके उज्जवल भविष्य के साथ ही सुखमय जीवन व्यतीत करने का आशीर्वाद दिया जिससे आयोजक गदगद नज़र आए।
     बीती रात्रि जलालपुर नगर के प्रसिद्ध रामलीला मैदान में सहयोग फाउन्डेशन द्वारा आयोजित सर्वधर्म सामूहिक विवाह के भव्य कार्यक्रम में 09 हिन्दू व एक मुस्लिम जोड़े को उनके धर्म के अनुसार ही एक धागे में बांधने का काम किया गया। हिन्दू रस्म रिवाज व वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ पण्डित हरगोविंद मिश्रा, अजय पाण्डेय, दामोदर मिश्रा,व ठाकुर प्रसाद ने 09 जोड़ों को दाम्पत्य सूत्र में बांधने का काम किया जबकि नगर के प्रसिद्ध मौलवी कारी अफाक अहमद ने एक मुस्लिम जोड़े को मुस्लिम रीति के अनुसार निकाह पढ़ा कर एक धागे में बांधने का काम किया।
     सहयोग फाउन्डेशन द्वारा आयोजित किया गए सर्वधर्म सामूहिक विवाह कार्यक्रम में भारी संख्या में स्थानीय लोगों ने हिस्सा लिया सभी लोगों ने नवदम्पतियो को उनके उज्जवल भविष्य की कामना के साथ ही सुखमय जीवन के लिए आशीर्वाद दिया इस मौके पर उपस्थित सभी लोगो के लिए संस्था द्वारा भोजन की व्यवस्था की गई थी। सभी नवदम्पतियों को संस्था ने उपहार स्वरूप घरेलू सामान भेंट किया। उक्त अवसर पर मुख्य रूप से पूर्व चेयरमैन कमर हयात अंसारी, विधायक प्रतिनिधि रिंकू उपाध्याय, सुभाष रॉय, अनीसुर्रहमान अंसारी, फूल चन्द यादव, व्यापार मण्डल अध्यक्ष मन्नू मिश्रा, सुरेश सिंह आदि मौजूद रहे। भव्य सामाजिक व ऐतिहासिक कार्यक्रम प्रशासन की उपेक्षा का शिकार बना रही जिसकी क्षेत्र में चर्चा भी हो रही है। सहयोग फाउन्डेशन की टीम ने सभी अतिथियों का आभार प्रकट किया। कार्यक्रम को सजाने में मुख्य
रूप से आशुतोष कुमार सिंह, सप्रिया गोयल, राजकुमार सोनी, आसिफ अकबाल, सुशील जायसवाल, पंकज, आदित्य आदि लगे हुए थे।
Also read

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here