HomeMarqueeसपा नेता ने पानी की समस्याओं को लेकर जल कल महाप्रबंधक को...

सपा नेता ने पानी की समस्याओं को लेकर जल कल महाप्रबंधक को दिया ज्ञापन 

सपा नेता ने पानी की समस्याओं को लेकर जल कल महाप्रबंधक को दिया ज्ञापन
कानपुर महानगर। सपा युवजन सभा के तत्वाधान में राष्ट्रीय महासचिव आफताब खान की अध्यक्षता में जलकल महाप्रबंधक को एक ज्ञापन दिया गया। जानकारी देते हुए आफताब खान ने बताया कि ओवरहेड टैंकों में ब्लीचिंग पाउडर नहीं डाला जा रहा है। सुचारु रुप से पाउडर डाला जाए।
शहर में जगह-जगह पानी की पाइप लाइन लीकेज है। इनको संबंधित विभाग के कर्मचारियों द्वारा ठीक कराया जाए। शहर में विभिन्न क्षेत्रों की सीवर लाइन कई दिनों से सील्टों से भरी है। जिसके कारण क्षेत्र में गंदगी फैलती है। और तरह-तरह की बीमारियां होने का डर है। इसको सुचारु रुप से साफ कराया जाए। शहर की पानी की सप्लाई को मोटरों का प्रेशर धीमा रहता है। प्रेशर को अच्छे से खोला जाए। ज्ञापन देने वालों में आफताब खान, संतोष सिंह गहमरी, चांद वारिस, अनंत मिश्रा, बरकत अली, शिबू खान, रोहित बाधमार, अहबाब कमाल रहीम, आदि लोग मौजूद रहे।
सर्वोत्तम तिवारी की रिपोर्ट
——————————————————————————————————————–
अगर आप भी चाहते है अपने मोबाइल पर खबर तो तुरंत इस 9918956492 नंबर को अपने फ़ोन में अवधनामा के नाम से सेव करे और हमे व्हाट्सप्प कर अपना नाम और जिला बताये और पाए अपने फोन पर लेटेस्ट खबरे 
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular