श्रीमद्भागवत कथा में रुक्मिणी विवाह, कंस वध का वर्णन

0
231
श्रीमद्भागवत कथा में रुक्मिणी विवाह, कंस वध का वर्णन
– श्रीमद भगवत कथा का छठवाँ दिन
– रुक्मिणी विवाह में कार्यक्रम संयोजक हेमलता शुक्ला ने लिया कन्यादान
कानपुर महानगर। किदवईनगर गजानन पार्क में चल रही श्रीमद्भागवत कथा में आज मुख़्य अतिथि किदवईनगर विधानसभा से भाजपा विधायक महेश त्रिवेदी रहे। रसमयी कथा में व्यास पीठ से गंगा का धरती पर आगमन और किस तरह गंगा जल अमृत रूप में प्राप्त हुआ। इन प्रवचनों को श्रीमद भागवत के छठवें दिन  परमपूज्य श्री गोपाल जी द्विवेदी (मृदुल     जी) के मुखारविंदु से अमृत तुल्य गंगा की महिमा का वर्णन सुना।
व्यास जी ने भक्तों को अत्याचारी कंस ने किस तरह लोगो पर अत्याचार किया, भगवान कृष्ण ने अपने भक्तों को किस तरह उसके कुचक्र से बाहर निकाल कर उस का वध किया। और खुशहाल जीवन जीने का रास्ता दिखाया।
 कृष्ण संग किस तरह से विवाह कर रुक्मिणी प्रफुल्लित हो अपना मायका छोड़ अपने प्रभु साथ चल पड़ी।  सभी उस विवाह के साथी बने। और भगवान कृष्ण के बाराती बने।
 कथा के समापन के बाद श्रीमती हेमलता शुक्ला
(प्रदेश सचिव समाजवादी पार्टी) ने बताया कि किस तरह से समाज मे दहेज़ रूपी दानव विकराल रूप ले रहा है। प्रदेश सचिव ने कहा समाज मे बढ़ती इस कुप्रथा को सभी मिलकर दूर करे। और अपनी बहू और बेटियों को सम्मान व प्यार दे। वहां उपस्थित सभी लोगो से इस प्रथा को दूर करने और किसी से दहेज न लेने की कवायत की। और कहा इस पहल से आज अपना समाज और कल ये अपना देश आगे बढ़ेगा जब सभी मिलकर इस प्रथा को मिलकर हटाएंगे।
सर्वोत्तम तिवारी की रिपोर्ट
——————————————————————————————————————–
अगर आप भी चाहते है अपने मोबाइल पर खबर तो तुरंत इस 9918956492 नंबर को अपने फ़ोन में अवधनामा के नाम से सेव करे और हमे व्हाट्सप्प कर अपना नाम और जिला बताये और पाए अपने फोन पर लेटेस्ट खबरे 
Also read

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here