Monday, March 23, 2026
spot_img
HomeUttar PradeshKanpurश्रावण मास के तीसरे सोमवार को देवों के देव महादेव का जलाभिषेक...

श्रावण मास के तीसरे सोमवार को देवों के देव महादेव का जलाभिषेक करने को शिवालयों में भक्तों का रेला

श्रावण मास के तीसरे सोमवार को आदि देव महादेव का जलाभिषेक एवं पूजा अर्चना करने के लिए भोर से जय शिव शंकर के जयघोष के साथ शिवालयों में भक्तों की भीड़ लगी हुई है। जब मंदिर के गर्भगृह के द्वार भक्तों के लिए खोले गए तो कतार में लगे भक्त एक-एक करके महादेव के दर्शन और जलाभिषेक किए। आज पूरे दिन ये सिलसिला ऐसे ही चलता रहेगा।

जिले के आनंदेश्वर, सिद्धेश्वर नाथ, भूतेश्वर नाथ, वनखंडेश्वर, थानेश्वर, कोतवालेश्वर, झगड़ेश्वर, भूतेश्वर महादेव समेत अन्य सभी शिवालयों में भोर से ही जलाभिषेक करने के लिए भक्तों की लम्बी कतारें लग गई। जिला प्रशासन ने वाहनों की आवाजाही की जांच के लिए मंदिर से लगभग 200 मीटर पहले बैरिकेड्स लगा दिए थे।

सुरक्षा के मद्देनजर नगर के सभी शिव मंदिरों में भारी पुलिस बल एवं मंदिर प्रशासन के सेवादार लगे हुए हैं। पुलिस आयुक्त के निर्देश पर सभी शिव मंदिरों की निगरानी सीसीटीवी कैमरों और ड्रोन से निगरानी की जा रही है। श्रावण माह के पहले सोमवार से ही गंगा के सभी घाटों पर पुलिस बल, पीएसी, गोताखोर तैनात किए गए हैं। इसके अतिरिक्त शिव मंदिरों एवं घाटों पर सुरक्षा के मद्देनजर गोपनीय सुरक्षा एजेंसियां भी सक्रिय हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular