Saturday, February 28, 2026
spot_img
HomeMarqueeशहर के हुनरमंद दिल्ली में सम्मानित

शहर के हुनरमंद दिल्ली में सम्मानित

शहर के हुनरमंद दिल्ली में सम्मानित
तीन मिनट में 80 प्रश्नो के उत्तर देखर बच्चों ने संस्था का बढ़ाया मान
कृष्णा नगर, यशोदा नगर शाखा की संचालिका चेतना भाटिया, प्रेंचाइसी एवार्ड से सम्मानित
कानपुर महानगर। ब्रेनओब्रेन शाखा के अनिल भाटिया ने बताया कि पैंतीसवीं राष्ट्र स्तरीय “ब्रेनओब्रेन” प्रतियेागिता दिल्ली के त्यागराज स्टेडियम में आयोजित की गई। जिसमें ब्रेनओब्रेन शाखा कृष्णा नगर तथा यशोदा नगर के सुयश पाल, यशीपाल, कृति महलोत्रा, आयुशमान सिंह, मानस यादव, सार्थक श्रीवास्तव एवं मेग्राक को चैम्पियन एवार्ड एवं सिल्वर मेडल से सम्मानित किया गया।
संस्था के अनिल भाटिया के अनुसार कंपू शहर की इन प्रतिभाओं ने कानपुर का सम्मान बढाया है। अनिल ने बताया कि दिल्ली में आयोजित इस भव्य प्रतियोगिता में कृष्णा नगर, यशोदा नगर शाखा की संचालिका श्रीमती चेतना भाटिया को यू0पी0 एनसीआर ब्रेनओब्रेन के अरूण सुब्रमण्यम व आनन्द सुब्रमण्यम द्वारा प्रेनचाईसी एवार्ड से सम्मानित किया गया। प्रतियोगता में संस्था के बच्चों ने महज तीन मिनट में अस्सी सवालों को हल करके सबको हतप्रभ कर दिया और जीत का खिताब अपने नाम कर लिया। जिन हुनर मन्दों और प्रतिभा शाली देश कर्णधारों को ब्रेनओब्रेन उत्तर प्रदेश के डायरेक्टर अनुराग खेतान ने बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य के लिये कामना की।
सर्वोत्तम तिवारी की रिपोर्ट
——————————————————————————————————————–
अगर आप भी चाहते है अपने मोबाइल पर खबर तो तुरंत इस 9918956492 नंबर को अपने फ़ोन में अवधनामा के नाम से सेव करे और हमे व्हाट्सप्प कर अपना नाम और जिला बताये और पाए अपने फोन पर लेटेस्ट खबरे 
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular