वाराणसी। मंडुआडीह थाना क्षेत्र के शिवदासपुर लहरतारा रोड पर देसी शराब ठेका बंद करवाने की मांग को लेकर महिलाओं ने चक्काजाम कर दिया कल शराब ठेकों को बंद करवाने के लिए हुए बवाल को देखते हुए सुबह के अखबारों में खबर छपते ही शिवदासपुर लहरतारा रोड पर क्षेत्र की महिलाओं ने देशी शराब के सेल्समैन को बाहर निकाल कर दुकान में ताला मार दिया साथ ही चक्का जाम कर दिया
सूचना पाकर पहुंची मंडुआडीह पुलिस ने काफी मान-मनौव्वल के बाद समझाया बुझा कर किसी तरह चक्का जाम समाप्त कराया





