वी.वी.आई.पी.गेस्ट हाउस में जनता से मिले गृहमंत्री राजनाथ सिंह 

0
165

वी.वी.आई.पी.गेस्ट हाउस में जनता से मिले गृहमंत्री राजनाथ सिंहलखनऊ। पूर्व मुख्यमंत्री के रूप में मिले बंगले को खाली करने की नोटिस मिलने के बाद पहली बार अपने संसदीय क्षेत्र लखनऊ पहंुचे राजनाथ सिंह ने वी.वी.आई.पी. गेस्ट हाउस में  विभिन्न प्रतिनिधि मण्डलों, कार्यकर्ताओं तथा जनता से मुलाकात की।

वी.वी.आई.पी. गेस्ट हाउस में प्रमुख रूप से उ.प्र. सरकार के मंत्री सतीश महाना, उ.प्र. उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मण्डल के अध्यक्ष अनिल बजाज, महामंत्री अशोक मोतियानी, उपाध्यक्ष पुनीत लालचंदानी, कोषाध्यक्ष श्याम कृष्णनानी, कैण्टोमेंट बोर्ड के उपाध्यक्ष प्रमोद शर्मा, पार्षद रूपा शर्मा जगदीश काले, जिला कुश्ती एसोसिएशन लखनऊ के राजेश कुमार, मौलाना मजहर अब्बास, श्रमजीवी मान्यता प्राप्त पत्रकार एवं समाचार एसोसिएशन के अमिताभ त्रिवेदी, सीएमएस स्कूल के संस्थापक जगदीश गांधी, नगर निगम के उपसभापति अरूण तिवारी, पार्षद रमेश कपूर बाबा, सुशील तिवारी पम्मी, राजेश मालवीय, सुधीर राजपाल, सहित सरोजनी नगर विधानसभा के सभी पार्षद, अखिल भारतीय बाल्मीकि नवयुवक संघ के मंगल बाल्मीकि, रामसिंह बाल्मीकि, राजू बाल्मीकि, श्यामलाल बाल्मीकि, शैक्षिक महासंघ के हरिनाम सिंह, आदर्श व्यापार मण्डल से संजय गुप्ता, प्रभात जागृति मंच एसोसिएशन का प्रतिनिधि मण्डल, मथुरा के तरून सेठ, पूर्व मंत्री विनोद तिवारी एवं लखनऊ महानगर के सभी 19 मण्डल अध्यक्षों सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं एवं क्षेत्रीय जनता ने
गृहमंत्री से मुलाकात की। मुलाकात के दौरान महानगर अध्यक्ष मुकेश शर्मा, उ.प्र. सरकार के मंत्री बृजेश पाठक, सांसद प्रतिनिधि दिवाकर त्रिपाठी, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री बृज बहादुर, नगर महामंत्री त्रिलोक सिंह अधिकारी, पुष्कर शुक्ला, उपाध्यक्ष अशोक तिवारी आदि उपस्थित रहे।

https://www.youtube.com/watch?v=EDLtmFX4w9o


अगर आप भी चाहते है अपने मोबाइल पर खबर तो तुरंत इस 9918956492 नंबर को अपने फ़ोन में अवधनामा के नाम से सेव करे और हमे व्हाट्सप्प कर अपना नाम और जिला बताये और पाए अपने फोन पर लेटेस्ट खबरे 
Also read

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here