राहुल गांधी के जन्मदिवस पर  कांग्रेसियों ने  किया शरबत वितरण

0
222
राहुल गांधी के जन्म दिवस पर  कांग्रेसियों ने  किया शरबत वितरण
कानपुर महानगर। शहर कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में शहर अध्यक्ष हर प्रकाश अग्निहोत्री की अध्यक्षता में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के जन्मदिवस के अवसर पर तिलक हाल में कांग्रेसियों ने शरबत वितरण कर केक काटा।
जानकारी देते हुए शहर अध्यक्ष हर प्रकाश अग्निहोत्री ने बताया कि कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष युवा हृदय सम्राट राहुल गांधी के जन्मदिवस के अवसर पर शहर कांग्रेस कमेटी ने मेस्टन रोड पर शरबत वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया एवं तिलक हाल में कांग्रेस कमेटी ने केक काटकर मुंह मीठा कराया। शरबत वितरण में कांग्रेसियों ने राहगीरों क्षेत्रीय नागरिकों एवं व्यापारी भाइयों को शरबत पिलाया। जहां एक तरफ सूर्यदेव आसमान से आग बरसा रहे हैं तो वहीं दूसरी तरफ कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ता ठंडा-ठंडा शरबत दे कर आम जनमानस को राहत पहुंचाने का कार्य कर रहे हैं। वही तिलक हाल में कांग्रेसियों ने 51 किलो का केक काटकर आम जनता का मुंह मीठा कराया। मुख्य रूप से उपस्थित हर प्रकाश अग्निहोत्री, सोहेल अंसारी, भूधर नारायण मिश्रा, कृपेश त्रिपाठी, पवन गुप्ता, कनिष्क पांडे, अभिनव तिवारी, व योगेंद्र दुबे आदि लोग मौजूद रहे।
सर्वोत्तम तिवारी की रिपोर्ट
————————————————————————————————————————-
अगर आप भी चाहते है अपने मोबाइल पर खबर तो तुरंत इस 9918956492 नंबर को अपने फ़ोन में अवधनामा के नाम से सेव करे और हमे व्हाट्सप्प कर अपना नाम और जिला बताये और पाए अपने फोन पर लेटेस्ट खबर
Also read

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here