join us-9918956492——————————————————–
अपने व्हाट्सप्प ग्रुप में 9918956492 को जोड़े————————————-
राजधानी लखनऊ में विधानसभा के बाहर आलू फेंकने वाले आरोपी गिरफ्तार।
यूपी की राजधानी लखनऊ में कुछ दिनों पहले 1090 चौराहे से विधानसभा तक सड़कों पर भारी तादाद में आलू फेंके गए थे। लखनऊ के ये इलाके वीवीआईपी सिक्योरिटी जोन में आते हैं। महत्वपूर्ण स्थानों की सुरक्षा में उत्पन्न खतरें के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 2 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि आलू फेंकने वाले मामले में शेष आरोपी अभी पुलिस की पहुंच से दूर हैं।

यूपी की राजधानी लखनऊ में बीते दिनों विधानसभा के सामने आलू फेंकने के मामले में लखनऊ पुलिस ने 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
गौरतलब है की विगत 6 जनवरी को राजधानी लखनऊ के विधानसभा, मुख्यमंत्री आवास व राजभवन के आस- पास अज्ञात युवकों द्वारा लोडर से सड़क पर आलू फेंके गए थे। जिसकी जानकारी मिलते ही जिला प्रशासन व पुलिस प्रशासन के हाथ पैर फूल गए थे।
इसी क्रम में एसएसपी लखनऊ दीपक कुमार ने विधानसभा के आस- पास ड्यूटी में तैनात आधा दर्जन पुलिस कर्मियों को निलंम्बित भी कर दिया था।
मामले में एसएसपी दीपक कुमार ने राजनीतिक संलिप्तता की कबूली बात।
एसएसपी लखनऊ दीपक कुमार ने बताया की पुलिस ने इस मामले में कन्नौज से सपा के 2 नेताओं को गिरफ्तार किया है। सत्तारूढ़ भाजपा ने पहले ही आलू फेंकने की घटना को योगी सरकार ने बदनाम करने की साजिश बताया था।
लखनऊ के वीआईपी क्षेत्र में आलू फेंकने के मामले में पुलिस ने 2 सपा कार्यकर्ताओं को कन्नौज से गिरफ्तार करने का दावा किया है। एसएसपी दीपक कुमार ने बताया कि पुलिस ने इस मामले में कन्नौज से सपा के 2 नेताओं को गिरफ्तार किया है।
एसएसपी दीपक कुमार ने बताया कि राजधानी लखनऊ के राजभवन, विधानसभा और मुख्यमंत्री आवास के सामने से लेकर 1090 चौराहे तक आलू फेंकने के पीछे राजनीतिक साजिश थी। हजरतगंज पुलिस आलू फेंकने वाले लोडर चालक सहित 3 लोगों को कन्नौज से पकड़ा। पुलिस ने कन्नौज ठठिया कस्बे में दबिश के दौरान लोडर भी जब्त किया है। पुलिस का कहना है कि आलू सरकार को निशाना बनाने के लिए फेंके गए थे।
राजधानी लखनऊ में फेंकने के लिए कन्नौज से मंगाई गई थी आलू की बड़ी खेप।
एसएसपी दीपक कुमार ने बताया की मामले में रिपोर्ट बनाकर गृह विभाग को भेजी गई है। वहां से हरी झंडी मिलने के बाद केस दर्ज किया जाएगा। एसएसपी ने बताया आलू फेंकने के पीछे एक राजनीतिक पार्टी के लोग शामिल थे।
उन्होनें बताया की कन्नौज के 2 नेता शुक्रवार को वहीं के एक लोडर स्टोरेज से आलू लखनऊ लेकर आए। घटना से पहले रात में सभी आरोपियों ने माल एवेन्यू में किसी स्थान पर बैठक कर पूरी घटना की स्क्रिप्ट तैयार की।
वंहि आधी रात के बाद लोडर राज भवन की तरफ रवाना किया गया। इसमें बैठे मजदूर बोरे काटकर आलू फेंकते जा रहे थे। साथ ही सीसीटीवी फुटेज में भी लोडर के आसपास कुछ कारें चलती नजर आ रही हैं। पुलिस ने लोडर चालक से पूछताछ की तो पूरे मामले का पर्दाफाश हो गया।
एसएसपी ने बताया कि लोडर चालक ने जो नाम बताएं उनके मोबाइल फोन की कॉल डिटेल निकलवाई तो बात सही निकली। पुलिस ने इस कांड में शामिल आरोपियो के मोबाइल फोन की कॉल डिटेल के आधार पर कई अन्य लोगो को भी साजिश का हिस्सा बताया है।पूरे मामले की रिपोर्ट जल्दी गृह विभाग को भेजी जाएगी। फ़िलहाल योगी सरकार की किरकिरी करने वाले इस किस्से का पुलिस ने खुलासा कर दिया है।
एसएसपी ने बताया की कन्नौज के तिर्वा से डाला भरकर आलू लाया गया था। पुलिस को सीसीटीवी से अहम सबूत मिले हैं। इस मामले में पुलिस ने कन्नौज से अंकित सिंह और डाला चालक संतोष पाल को गिरफ्तार किया है।
——————————————————————————————————————-
अवधनामा के साथ आप भी रहे अपडेट हमे लाइक करे फेसबुक पर और फॉलो करे ट्विटर पर साथ ही हमारे वीडियो के लिए यूट्यूब पर हमारा चैनल avadhnama सब्स्क्राइब करना न भूले अपना सुझाव हमे नीचे कमेंट बॉक्स में दे सकते है|





