Thursday, March 19, 2026
spot_img
HomeMarqueeराजधानी में अपराध थमने का नाम नही ले रहे

राजधानी में अपराध थमने का नाम नही ले रहे

पूरी खबर पढ़ने के लिए लिंक पर क्लिक करे——- 
PANCHDEV YADAV 
मलिहाबाद लखनऊ |राजधानी में अपराध थमने का नाम नही ले रहे है। आय दिन लूट डकैती हत्या जैसे मामले सामने आ रहे है।ताजा मामला मलिहाबाद थाना क्षेत्र का है यंहा पिछले 15 दिनों से एक बुजुर्ग लापता था जिसका शव आज बेता नदी में तैरता मिला ।ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया है।उधर मृतक के परिजनों ने हत्या करके शव फेके जाने की आशंका जताई है।
मलिहाबाद मोहमदन टोला निवासी हबीब वारिस उर्फ मुन्ना बीती 6 जुलाई से रात करीब 8 बजे से लापता थे जिसकी सूचना परिजनों ने मालिहाबाद पुलिस को दी पुलिस ने गुमसुदगी का मामला दर्ज करके छानबीन शुरू की।उधर परिजनों ने लापता बुजुर्ग के नदी के किनारे कपड़े मिलने पर नदी की छानबीन की लेकिन कोई सुराग नही मिला।बुधवार सुबह ग्रामीणों ने एक सव नदी में तैरता देख पुलिस को सूचना दी,सूचना पर मालिहाबाद पुलिस मौके पर पहुंची ,मृतक के बेटे ने मृतक की पहचान अपने पिता के रूप में की।पुलिस ने सव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।मृतक की मौत का सही कारण जानने के लिए पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।उधर मृतक के परिजनों ने हत्या करके शव फेके जाने की आशंका व्यक्त की है
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular