Friday, March 13, 2026
spot_img
HomeMarqueeयूपी में योगी सरकार ने पुलिस के जवानों के लिए की बड़ी घोषणा

यूपी में योगी सरकार ने पुलिस के जवानों के लिए की बड़ी घोषणा

join us-9918956492—————
यूपी में योगी सरकार ने पुलिस के जवानों के लिए बड़ी घोषणा कर सकती है. शासन को लिखे गए पत्र में शहीदों परिवारों को मिलने वाली अनुग्रह राशि को 20 लाख रुपए से बढ़ाकर 40 लाख रुपए करने की सिफारिश की गई है.

Lucknow: Union Urban Development Minister M Venkaiah Naidu and Uttar Pradesh Chief Minister Yogi Adityanath addresses a press conference in Lucknow, on May 5, 2017. (Photo: IANS)
यही नहीं शहीद के माता-पिता को मिलने वाली आर्थिक सहायता राशि को 5 लाख से बढ़ाकर 10 लाख रुपए करने का प्रस्ताव है.डीजीपी मुख्यालय ने अपर पुलिस अधीक्षक से लेकर चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारियों के भत्तों में बढ़ोत्तरी से जुड़ा प्रस्ताव शासन को भेजा है.

सरकार अंग्रेजों के जमाने से मिल रहा साइकिल भत्ता अब बंद करेगी. उसकी जगह मोटर साइकिल भत्ता 2160 रुपए प्रतिमाह किया जाएगा. सिपाही से लेकर इंस्पेक्टर तक को समान वाहन भत्ता मिलेगा.

इस संबंध में सचिव मणि प्रसाद मिश्र ने एडीजी पुलिस मुख्यालय इलाहाबाद को पत्र भेजकर कई बिन्दुओं पर प्रस्ताव मांगा गया है. जिसमें अन्य राज्यों में इस प्रकार के भत्ते को किस दर से अनुमन्य किया गया है.

https://www.youtube.com/watch?v=Ai63RihKTIE&t=2s


अवधनामा के साथ आप भी रहे अपडेट हमे लाइक करे फेसबुक पर और फॉलो करे ट्विटर पर साथ ही हमारे वीडियो के लिए यूट्यूब पर हमारा चैनल avadhnama सब्स्क्राइब करना न भूले अपना सुझाव हमे नीचे कमेंट बॉक्स में दे सकते है|
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular