देवरिया।नव निर्मित मकान के बरामदे में सो रहे युवक के सिर में बदमाशों ने गोली मार दी। इससे वह गंभीर रुप से घायल हो गया। बरामदे मे युवक अपने मामा के पास सोया हुआ था। डॉक्टरों ने हालत गंभीर देख युवक को लखनऊ रेफर कर दिया। पुलिस युवक के मामा को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

बनकटा थाना क्षेत्र के सोहनपुर गांव के रहने वाले बृजेश चौरसिया (32)पुत्र रामअवध चौरसिया छत्तीसगढ़ मेें वेल्डर का कार्य करता है। वह इस बार क्षेत्र पंचायत सदस्य का चुनाव भी लड़ा था, जिसमें वह दूसरे स्थान पर था। बृजेश डेढ़ माह पूर्व छूट्टी लेकर अपना घर बनवाने के लिए गांव आया था। मकान का लगभग कार्य पूरा हो चुका है। नव निर्मित मकान का शुक्रवार को पूजा था। इसमें उसने रिस्तेदारों को भी बुलाया था। बृजेश अपने मामा रामसकल के साथ छत पर सोया था। रात को बारिश होने पर दोनों नीचे बरामदे में एक ही चौकी पर सो गए। पास में ही युवक की मां दूसरे चौकी पर सोयी थी। देर रात को एक आवाज हुई तो लोगों ने ट्रांसफार्मर जलने की बात जानकार अनसुना कर दिया। कुछ ही देर में खून मामा रामसकल के कपड़े में लगा तो वह उठे और भांजे के सिर से खून निकलता देख शोर मचाने लगे। परिजन और आस पास के लोग वहां पहुंचे। किसी ने इसकी सूचना डायल 100 को दे दी।
पुलिस ने मौके पर पहुंच युवक के मामा को हिरासत में ले लिया। परिजन युवक को लेकर जिला अस्पजाल पहुंचे, जहां डाक्टर ने युवक की स्थिति गंभीर देख मेडिकल कालेज और वहां से लखनऊ के लिए रेफर कर दिया गया। थानेदार अनिल कुमार सिंह ने बताया कि युवक को गोली लगी है। उसका इलाज चला रहा है। उसके मामा से पूछताछ चल रही है।






