मौलाना एहसान हैदर जवादी का इंतेक़ाल

0
337

मौलाना एहसान हैदर जवादी का इंतेक़ाल 



मुंबई : अल्लामा ज़ीशान हैदर जव्वादी मरहूम के बेटे मौलाना एहसान हैदर का आज  मुंबई में हार्ट अटैक से इंतेक़ाल हो गया।  उनको कल सुपुर्दे ख़ाक किया जायेगा।
मौलाना एहसान हैदर का भी इंतेक़ाल ठीक उसी तरह हुआ जैसे उनके वालिद का मजलिस को खिताब करते हुए हुआ था। मौलाना एहसान हैदर रोज़ इसी मस्जिद में मजलिस को खिताब करते थे आज भी वह मजलिस खिताब कर रहे थे की उनको सीने में दर्द महस्सो हुआ यह समझा गया की शायद एसिडिटी की वजह से ऐसा हुआ है वह घर गए लेकिन तबियत बिगड़ती ही गयी जहां से उनको पहले एक नर्सिंग होम फिर वहां से ओकार्ड (उमराओ ) अस्पताल ले जाया गया जहाँ इलाज के दौरान इंतेक़ाल हो गया।  अल्लामा ज़ीशान हैदर जवादी का भी इंतेक़ाल 10 मुहर्रम को मजलिस खिताब करते हुए हुआ था।
मौलाना एहसान हैदर के इंतेक़ाल सेमुंबई , इलाहबाद और उनके आबाई वतन करारी समेत मज़हबी हलके में सोग की लहर दौड़ गयी। मौलाना हसनैन करार्वी , मौलाना जाफर अब्बास समेत कई उलेमा ने ताज़ियत पेश की है।
Also read

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here