मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश को यदुवंशीय महासंघ गोण्डा ने ज्ञापन सौंपा
गोण्डा:-यदुवंशीय महासंघ गोंडा के पदाधिकारियो द्वारा लाल बहादुर शास्त्री महाविद्यालय गोंडा मे विगत दिन हुए मारपीट की घटना मे राजनीतिक द्वेष मे निर्दोष छात्र विनय यादव को फंसाये जाने पर मुख्यमंत्री के कार्यक्रम पर प्रदर्शन करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को मांगपत्र देकर मामले की निष्पक्ष जांच की मांग करते हुए निर्दोष विनय यादव पर दर्ज मुकदमे को वापस लेने की मांग की। युवा नेता अतुल यादव ने मुख्यमंत्री से कहा कि एक राजनीतिक पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा यादव समाज के प्रति द्वेष की वजह से छात्र विनय यादव को फसाया जा रहा हैं जबकि पीड़ित छात्र द्वारा दिये गये बयानों मे भी छात्र विनय यादव का नाम नही लिया गया है।

पंकज यादव ने इस मामले मे पुलिस की कारवाई पर सवाल उठाते हुए मुख्यमंत्री से कहा कि मामले मे बिना जांच के पुलिस द्वारा कई छात्रों को जेल भेज दिया गया जबकि मामले की निष्पक्ष जांच होती तो कई छात्र निर्दोष होते लेकिन पुलिस द्वारा राजनीतिक दबाव मे छात्रों पर कारवाई हो रही है।विरोध प्रदर्शन मे ब्लॉक अध्यक्ष ऋषभ यादव , ग्राम प्रधान दीपू यादव, ग्राम प्रधान साहबराम यादव,अवधेश यादव,विश्वजीत यादव, दादा यादव, जयप्रकाश यादव,अवधेश , विकास यादव, सतीश यादव, पवन यादव, अभय यादव, राधेश्याम यादव, अंकेश यादव, सन्तोष यादव, दुग्रेश यादव, सौरभ यादव , मोहन प्रकाश यादव, अरविन्द यादव, राकेश यादव, हरिश्याम यादव, शिवम् यादव ,संतोष यादव,दादा यादव ,विजय यादव,सोएब अख्तर सहित कई अन्य पदाधिकारियों ने निर्दोष विनय यादव पर दर्ज मुकदमे को वापस लेने की मांग की।

———————————————————————————————————————
अगर आप भी चाहते है अपने मोबाइल पर खबर तो तुरंत इस 9918956492 नंबर को अपने फ़ोन में अवधनामा के नाम से सेव करे और हमे व्हाट्सप्प कर अपना नाम और जिला बताये और पाए अपने फोन पर लेटेस्ट खबरे





