HomeMarqueeमजदूरों ने शांति मार्च  निकाल कर योगी सरकार से की वेतन बढ़ाने की मांग 

मजदूरों ने शांति मार्च  निकाल कर योगी सरकार से की वेतन बढ़ाने की मांग 

लखनऊ – गरीबों और मजदूरों की कहीं जाने वाली बीजेपी सरकार अब मजदूरों की ही नहीं सुन रही है जिस से आहत होकर मजदूरों ने मजदूरी बढ़ाने की मांग को लेकर बीजेपी कार्यालय पर किया शांति मार्च। 
 
राजधानी लखनऊ विधानसभा के सामने स्थित बीजेपी प्रदेश मुख्यालय पर मनरेगा मजदूर कल्याण संगठन के बैनर तले सैकड़ों की संख्या में मनरेगा मजदूरों  व  नगर निगम मजदूरों द्वारा बीजेपी मुख्यालय का शांति मार्च  निकाल कर घेराव  किया। 
मजदूरों द्वारा अपनी मांगों का बैनर पोस्टर लेकर  जमकर  किया विरोध प्रदर्शन इस मौके पर विधानसभा की सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मियों ने उन्हें वहां से हटा दिया।
मनरेगा मजदूर कल्याण संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय रॉय का कहना है। गरीबों और मजदूरों की बात करने वाली योगी और मोदी सरकार ने मजदूरों के साथ छलावा कर रही है।वही मनरेगा मजदूरों को मजदूरी के नाम पर 174 रुपया ही दे रही है ,
हमारी मांग है कि जिसको बढ़ाकर 489 रुपया दिया जाए वहीं 100 दिन के काम को बढ़ाकर कर कम से कम 365 दिन में से 300 दिन किया दिया जाए साथ ही उन्होंने कहा कि जो नगर निगम संविदा जिसके लिए हमारी संगठन काम करती है  ऐसे कर्मचारियों की मजदूरी बढ़ा कर ₹500 किया जाए।
इस दौरान मजदूरों ने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर हमारी मांग नहीं पूरी हुई तो एक बड़ा आंदोलन होगा जिसकी जिम्मेदार खुद सरकार होगी।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular