मथुरा, प्रधानमंत्री श्री मोदी जी के आह्वान पर संपूर्ण देश के साथ मथुरा में ग़ांधी जी की प्रतिमा के समक्ष ऊर्जा मंत्री श्री कांत शर्मा एव सांसद हेमा मालनी के नेतृत्व में जिलाध्यध तेजवीर की अध्यक्षता में जनपद के भाजपा के कार्यकर्ताओं ने विपक्षीदलों द्वारा संसद की कार्यवाही को अनुचित तरीके से रोकने के विरोध में एक दिन का सांकेतिक उपवास रखा |
उपवास कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा ने उपस्थित भाजपा कार्यकर्ताओं व उपस्थित विशाल जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि आज भारत वर्ष के सभी जिलों में उपवास कार्यक्रम आयोजित किए गए है और यह उपवास कार्यक्रम उन्मादी तानाशाही,भ्रष्ट, अराजक,हिंसक,अहंकारी कांग्रेस और उसके सहयोगी दलों के खिलाफ है,यह कांग्रेस और उसके सहयोगी दलों की असहिष्णुता की पराकाष्ठा के खिलाफ है, जिन्होंने लंबे समय तक देश को लूटने का काम किया है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 4 साल में उस लूट पर अंकुश लगाने का काम किया है,पहले देश में उद्योगपतियों व अरबपतियों के बीमे हुआ करते थे पर आज हमारे प्रधानमंत्री मोदी ने मात्र ₹1 में गरीबों को बीमा योजना का लाभ दिया मोदी जी ने गरीबों का कल्याण कैसे हो वह विकास कैसे हो इसके लिए विभिन्न योजनाएं विभिन्न विकास कार्यक्रम देश की जनता को समर्पित किए पर कांग्रेस व उसके सहयोगी दलों को इससे दिक्कत होती है, कांग्रेस वह उसकी सहयोगी दलों को देश की संस्कृति व किसानों से कोई सरोकार नहीं रहा इसीलिए इस देश के किसानों ने यूरिया के लिए भी पुलिस के डंडे तक खाए कांग्रेस व अन्य सरकारो के शासनकाल में किसानों को गेहूं का उचित मूल्य तक नहीं मिला,जब मोदी जी सत्ता में आए तो उन्होंने कहा कि किसानों की आय में कैसे वृद्धि हो,मोदी सरकार ने किसानों को नीम कोटेड यूरिया उपलब्ध करवाया,किसान के गेहूं की एमएसपी तय कर दी गई जो आज 1745 रुपये है,मोदी जी के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश सरकार ने 5000 गेहूं क्रय केंद्र खोलें जिन्हें अब और बढ़ाया गया है,प्रधानमंत्री मोदी जी जहां गरीबी हटाना चाहते हैं वही यह बेईमान प्रधानमंत्री को हटाना चाहते हैं,प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गरीब व किसान के बच्चे को अच्छी शिक्षा, अच्छा स्वास्थ्य,अच्छी सुख सुविधा उपलब्ध करवाना चाहते हैं,साथ ही महिलाओं को धुएं से से मुक्ति के लिए LPG सिलेंडर वह घर घर में रोशनी के लिए सौभाग्य योजना शुरू की गई पर कांग्रेस व उसके सहयोगी दलों को मोदी जी द्वारा किए गए जन विकास के काम अच्छे नहीं लगते और भाइयों आज हमें अपने निजी स्वार्थों को छोड़कर देश हित के लिए लड़ना है और फिर से ये दिखाना है कि125 करोड़ भारतीय आज प्रधानमंत्री मोदी के साथ है

इस अबसर पर सांसद हेमा मालनी ने कहा कि कांग्रेस व विपक्षी दलों की विभाजनकारी नीतियों व बार-बार सदन के कार्य को विगत 1 माह से अवरुद्ध करने का काम किया जा रहा है साथ ही सांसद ने कहा कि कल हुई ओलावृष्टि से जो किसान भाइयों का नुकसान हुआ है उससे वह बहुत दुखित है और उनके द्वारा किसान भाइयों की क्षति पूर्ति के लिए उचित मुआवजा दिया जायेगा, साथ ही सांसद ने कहा कि देश की कानून व्यवस्था व विकास के कार्य संसद से ही होते हैं पर विगत 1 माह से कांग्रेस संसद की कार्यवाही को नहीं चलने दे रही है, जो की बहुत शर्म की बात है,कांग्रेस और विपक्षी दलों द्वारा स्पीकर तक को बोलने नहीं दिया जा रहा, भारतीय जनता के विकास व विभिन्न योजनाओं से संबंधित बिल आज संसद में पास होने के लिए लंबित पड़े हुए हैं,पर कांग्रेस व विपक्षी दलों की तानाशाही के चलते भारत की जनता की खून पसीने की कमाई का पैसा,जो संसद की कार्यवाही मे खर्च होता है,व्यर्थ जा रहा है इसीलिए प्रधानमंत्री मोदी जी द्वारा यह फैसला लिया गया कि 1 महीने का वेतन भाजपा सांसदों द्वारा नहीं लिया जाएगा,सांसद ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने पूरे विश्व में भारत का नाम रोशन किया है,आज पूरा विश्व भारत की विशेषता व महानता से परिचित है,यहां तक की सऊदी अरब में मंदिर तक का निर्माण किया जा रहा है,यह सब मोदी जी की कुशल नीतियों का ही परिणाम है,साथ ही सांसद ने कहा कि हम सब लोगों को देश के विकास के लिए एक होकर देश को तोड़ने वालों को 2019 में भाजपा की सरकार फिर से बना कर दिखाना होगा की हम सब राष्ट्रवाद के साथ हैं।
जिलाध्यध तेजवीर सिंह ने कार्यक्रम के समापन में जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि जो देश भारत विश्व का सबसे बड़ा लोकतांत्रिक देश है और हमारे देश के लोकतंत्र का सबसे बड़ा मंदिर संसद, जिसमें प्रवेश करने से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी अपना माथा टेकते हैं,उस संसद का माखोल कांग्रेस और उसके सहयोगी दल द्वारा उड़ाया जा रहा है, कितने महत्वपूर्ण बिल जो संसद में पास होने है,वह कांग्रेस और उसके सहयोगी दलों की वजह से पास नहीं हो पा रहे,जबकि भाजपा जब भी विपक्ष में रही है,भाजपा ने विपक्ष में मर्यादा बनाए रखी है,अटल जी ने भी कभी भी विपक्ष में रहते हुए संसद का मखौल नहीं बनने दिया पर आज कांग्रेस व उसके सहयोगी लोकतंत्र का मजाक बनाने में लगे हुए हैं,देश के विकास कार्य को रोके जाने कि तैयारी की जा रही है, और आज हम सब यह शपथ लें कि 2019 में जो कांग्रेस मुक्त भारत का सपना प्रधानमंत्री मोदी ने देखा है वह हम पूरा करके दम लेंगे
कार्यक्रम का संचालन महामंत्री सिद्धार लोधी ने किया
कार्यक्रम में जिला प्रभारी रघुराज सिंह, अजय पोइया,डी पी गोयल कारिंदा सिंह ,देवेंद्र शर्मा चिंताहरण चतुर्बेदी,नागेंद शिकरवार,प्रदीपगोस्वामी,मदन मोहन श्री बास्तब, राजकुमार माट वाले,दीपा अग्रवाल,d.n. गौतम,रविकांत गर्ग,पदम सिंह,चेतन स्वरूप पाराशर,मुकेश आर्य बंधू, भूपेंद चौधरी,संजय शर्मा,कोशल बंसल अनूप मलिक,श्याम सिंह अहेरिया,राजेश चौधरी,पूरन प्रकाश विधायक,तरुण सेठ, भुवन भूषण कमल,नरेंद्र सैनी, हेमंत अग्रवाल,मोहिनी शर्मा हीरा अतेयेंद्र,मधु शर्मा,ज्ञानेंद्र राणा, हरिओम शर्मा,सतपाल चौधरी, मूलचंद गर्ग,योगेंद्र चतुर्वेदी,,मनोज फौजदार ,मोहित , आदि ने अपने विचार व्यक्त किये।

मथुरा संवाददाता शाहिद कुरैशी की रिपोर्ट
——————————————————————————————————————-
अगर आप भी चाहते है अपने मोबाइल पर खबर तो तुरंत इस 9918956492 नंबर को अपने फ़ोन में अवधनामा के नाम से सेव करे और हमे व्हाट्सप्प कर अपना नाम और जिला बताये और पाए अपने फोन पर लेटेस्ट खबरे





