Saturday, March 14, 2026
spot_img
HomeMarqueeब्लेक मार्केटिंग के लिए जा रहा 4 ड्रम केरोसीन का तेल ग्रामीणो...

ब्लेक मार्केटिंग के लिए जा रहा 4 ड्रम केरोसीन का तेल ग्रामीणो ने पकड़ किया पुलिस के हवाले

join us-9918956492———-

ब्लेक मार्केटिंग के लिए जा रहा 4 ड्रम केरोसीन का तेल ग्रामीणो ने पकड़ किया पुलिस के हवाले ।

बलरामपुर/सादुल्लालानगर के गांव मीरपुर सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान चलाने वालो को जो गल्ला और केरोसिन तेल केन्द्र सरकार द्वारा हर माह गांव के गरीब परिवारों मे सस्ते रेट पर वितरण करने के लिए मुहैया कराया जाता है उस गल्ले और केरोसीन तेल को दुकानदार किस तरह खुले बाजार मे महंगे दामो पर बेचकर हर माह भारी कमाई करते.है इसका एक नजारा बलरामपुर जनपद के थाना सादुल्लालानगर के गांव मीरपुर मे देखने को मिला जब गांव के कोटेदार द्वारा रात के अंधेरे मे 4 ड्रम केरोसीन तेल को ब्लैक मार्केटिंग के लिए ले जाया जा रहा था । ग्रामीणो ने तेल के ड्रम को गाड़ी से उतारकर सूचना पर पहुंची पुलिस के हवाले कर दिया ।और रात मे ही फोन द्वारा जिला आपूर्ति विभाग को इसकी जानकारी दिया ।सुबह मौके पर जांच मे पहुंचे उप पूर्ति निरीक्षक गिरीशचंद्र वर्मा ने ग्रामीणो से पूछताछ करते हुए कोटेदार दुखेश्वर प्रसाद के सरकारी दुकान का जांच पड़ताल किया । तो उन्होंने मामला सही पाया ।  उप पूर्ति निरीक्षक ने कहा कि ग्रामीणों की शिकायत जायज है कमियां और खामियां मिली है कोटेदार के खिलाफ सख्त कार्यवाही की जायेगी । गांव के दर्जनो महिलाओं और पुरुषों ने बताया कि कोटेदार हर माह राशन और केरोसीन तेल को ब्लैक कर देता है हम लोगों को न तो बराबर राशन देता है न ही तेल । राशन और तेल के लिए दुकान जाने पर डांटकर भगा देता है ।

अनवार अहमद की रिपोर्ट———–

https://www.youtube.com/watch?v=5_-byR-rYEE


अवधनामा के साथ आप भी रहे अपडेट हमे लाइक करे फेसबुक पर और फॉलो करे ट्विटर पर साथ ही हमारे वीडियो के लिए यूट्यूब पर हमारा चैनल avadhnama सब्स्क्राइब करना न भूले अपना सुझाव हमे नीचे कमेंट बॉक्स में दे सकते है|

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular