नींद की झपकी के कारण अल्टो पलटी,एक की मौत तीन घायल
बारात से लौटते समय गजना गांव के पास हुआ हादसा
जौनपुर: 11 अप्रैल 2018 को स्थानीय थानाक्षेत्र के जौनपुर केराकत रोड पर गजना गांव के पास बुधवार की सुबह लगभग 8 बजे बारात से लौट रही नई अल्टो कार ड्राइवर के नींद में आजाने के कारण अनियंत्रित हो कर सड़क के किनारे शीशम के पेड़ से टकरा गयी। घटना के फलस्वरूप उसमे बैठे चार लोग घायल हो गये। सूचना पर पहुंची गौराबादशाहपुर पुलिस नें घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया। जहां उपचार के दौरान एक की मौत हो गयी। थानाध्यक्ष विजय बहादुर सिंह नें बताया कि अब तीनों ख़तरे से बाहर हैं।

चन्दवक थानाक्षेत्र के खलियाखास निवासी मो0 अज़ीज़ के पुत्र की शादी प्रतापगढ में तय हुई थी। मंगलवार को बारात प्रतापगढ गयी थी। वहां से बुधवार को अल्टो कार में सवार होकर कैमरामैन रामकेवल 30, लडके के पिता मो अज़ीज़ 55 रूद्रपुर देवगांव निवासी सुनील 32, और कार चालक राजू 30 सुबह घर आने के लिये निकले। गौराबादशाहपुर थानाक्षेत्र के गजना गांव के पास सुबह लगभग आठ बजे नींद की झपकी के कारण कार अनियंत्रित हो गयी और सडक के किनारे शीशम के पेड से टकरा गयी। सूचना पर पहुंची गौराबादशाहपुर पुलिस ने 108 से सभी घायलो को जिला अस्पताल भिजवाया। जहां डाक्टरों ने कैमरामैन रामकेवल 27 पुत्र कामता प्रसाद निवासी फूल्ही थाना चन्दवक को मृत घोषित कर दिया। अन्य घायलों का उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है। सूचना पर पहुंचे मृतक के परिजनों के करूण क्रन्दन से अस्पताल का माहैल गमगीन हो गया।

अजवद क़ासमी की रिपोर्ट
———————————————————————————————————————
अगर आप भी चाहते है अपने मोबाइल पर खबर तो तुरंत इस 9918956492 नंबर को अपने फ़ोन में अवधनामा के नाम से सेव करे और हमे व्हाट्सप्प कर अपना नाम और जिला बताये और पाए अपने फोन पर लेटेस्ट खबरे





