Tuesday, May 5, 2026
spot_img
HomeMarqueeभाजपा विधायक व प्रदेश सरकार के खिलाफ गोसाईगंज समाजवादी पार्टी का धरना...

भाजपा विधायक व प्रदेश सरकार के खिलाफ गोसाईगंज समाजवादी पार्टी का धरना 13 को

भाजपा विधायक व प्रदेश सरकार के खिलाफ गोशाईगंज समाजवादी पार्टी का धरना 13 को
मया फैज़ाबाद।सपा नेता प्रधान संघ के जिलाध्यक्ष को अपमानित किये जाने व जान से मारने की धमकी के साथ ही खराब कानून व्योवस्था भ्रस्टाचार व किसानों और खराब बिजली की समस्याओं को लेकर समाजवादी पार्टी गोशाईगंज के आवाहन पर एक जबरदस्त विरोध सभा मया रामलीला मैदान में 13 अप्रैल दिन शुक्रवार को 12 बजे दिन में आयोजित की गई है जिसमे मुख्य अतिथि के रूप में नेता विरोधी दल राम गोविन्द चौधरी व विशिष्ठ अतिथि के रूप में पूर्व मंत्री विधायक शाहगंज शैलेन्द्र यादव ललई के साथ ही पूर्व विधायक अभय सिंह , पूर्व मंत्री राममूर्ति वर्मा पूर्व राज्य मंत्री राम आसरे विश्वकर्मा , पूर्व मंत्री अवधेश प्रसाद  के साथ ही आधा दर्जन वरिष्ठ सपा नेता व पूर्व मंत्री मौजूद रहेंगे ।
ज्ञात हो की विगत दिनों सपा नेता व प्रधान संघ फैज़ाबाद के जिलाध्यक्ष राम रंग यादव ने  मौजूदा भाजपा विधायक गोशाईगंज इंद्र प्रताप तिवारी उर्फ के खब्बू तिवारी पर अपमानित करने व जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया था जिसपर जिले भर के प्रधानों सहित सपा नेताओं ने गम्भीरता से लेते हुए इसकी शिकायत डीआईजी फैज़ाबाद से भी की थी लेकिन कोई कानूनी कार्यवाही न होने पर अब समाजवादी पार्टी आन्दोलन की राह पर चल पड़ी है और उक्त घटना के साथ ही प्रदेश की खराब कानून व्योवस्था , भ्रस्टाचार किसानों की समस्याओ व खराब विधुत व्योवस्था को लेकर 13 अप्रैल को 12 बजे दिन में एक विशाल जनसभा का आयोजन कर प्रदेश सरकार को घेरने का काम करेगी।
 
मिन्नतुल्लाह खान की रिपोर्ट
——————————————————————————————————————–
अगर आप भी चाहते है अपने मोबाइल पर खबर तो तुरंत इस 9918956492 नंबर को अपने फ़ोन में अवधनामा के नाम से सेव करे और हमे व्हाट्सप्प कर अपना नाम और जिला बताये और पाए अपने फोन पर लेटेस्ट खबरे 
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular