निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर आयोजित

0
119
JOIN US-9918956492———————————–
अम्बेडकरनगर शासन की मंशानुरूप जनपद के सभी तहसील मुख्यलाओं पर फरवरी माह के प्रथम मंगलवार को सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया।  जिलाधिकारी अखिलेश सिंह सहित जनपद स्तरीय अधिकारियों ने आलापुर तहसील में पीड़ितों की फरियाद सुनी एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा मेडिकल कैम्प आयोजित कर दिव्यांगों को राहत पहुंचाई गई। टाण्डा तहसील प्राँगण में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र टाण्डा द्वारा निःशुल्क स्वास्थ परीक्षण शिविर आयोजित किया गया जिसमें लगभग डेढ़ सौ लोगों का निःशुल्क शूगर व ब्लडप्रेशर चेक किया गया। लगभग 30 लोगों में हाई शूगर या ब्लडप्रेशर मिलने के बाद उन्हें सीएचसी टाण्डा रिफर कर समुचित इलाज की सलाह दी गई। जिला स्वास्थ्य समिति के निर्देश पर सीएचसी टाण्डा द्वारा पहली बार तहसील प्राँगण में आयोजित निःशुल्क शूगर व ब्लडप्रेशर की जांच के लिए कैम्प लगाया गया था। सामाजिक संस्था हेल्प-प्वाइंट ने जिला स्वास्थ्य समिति व टाण्डा सीएचसी को निःशुल्क शूगर व ब्लडप्रेशर जांच शिविर लगाने के लिए बधाइयां दिया है।
बहरहाल तहसील दिवस अर्थात सम्पूर्ण समाधान दिवस पर ही अगर स्वास्थ्य विभाग द्वारा ऐसे कैम्पों का आयोजन होता रहे तो गरीब लोगों को निःशुल्क इलाज तो मिलेगा ही बल्कि अन्य लोगों को भी समय से उनके स्वास्थ्य संबंधित जानकारियां मिल जाया करेगी जिससे समय रहते इलाज कराया जमा सम्भव हो सकेगा।
——————————————————————————————————————–
अवधनामा के साथ आप भी रहे अपडेट हमे लाइक करे फेसबुक पर और फॉलो करे ट्विटर पर साथ ही हमारे वीडियो के लिए यूट्यूब पर हमारा चैनल avadhnama सब्स्क्राइब करना न भूले अपना सुझाव हमे नीचे कमेंट बॉक्स में दे सकते है|
Also read

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here