पढ़े पूरी खबर—————–
पंचदेव यादव…..
नयाब तहसीलदार ने अवैध कब्जा मुक्त चलाया अभियान

तहसील क्षेत्र के ग्राम बिराहिमपुर गॉव में लगभग 4 बीघा सरकारी जमीन को अभियान चलाकर कराया कब्जा मुक्त

मलिहाबाद लखनऊ।मलिहाबाद तहसील के नायब तहसीलदार धर्मेंद्र कुमार सिंह के नेतृत्व में रविवार को अवैध कब्जा हटाने हेतु अभियान चलाया गया।तहसील क्षेत्र के ग्राम बिराहिमपुर गॉव में लगभग 4 बीघा सरकारी जमीन पर से अवैध कब्जेदारों से मैं पुलिस बल के साथ मुक्त कराई गई।

विदित हो कि इस गांव में कई रसूखदारों द्वारा चारागाह और बंजर की जमीन पर अवैध रूप से कब्जा किया गया था।लेकिन गांव के लोगों द्वारा विरोध करने बावजूद प्रशासन कब्जा नही हटवा पा रहा था।रविवार को नायब तहसीलदार ने पुलिस टीम के साथ इस सरकारी जमीन को रसूखदारों के कब्जे मुक्त कराया।नायब तहसीलदार द्वारा गांव के असहाय गरीबों को यह भी आश्वासन दिया गया।कि जल्द ही कब्जा मुक्त कराई गई जमीन पर नियमानुसार गरीबी रेखा से नीचे जीवन व्यापन करने वालो को आवास के लिए पट्टा कराया जाएगा।जिससे गाँव के ग्रामीणों के चहरों पर खुशी की लहर दौड़ गई।

———————————————————————————————————
अगर आपको यह समाचार पसंद आया हो तो अपने मित्रों को शेयर करना ना भूले
आप अपनी बात नीचे कमेंट बॉक्स में लिख सकते है





