HomeMarqueeदुकान में हुई चोरी,कहां सो रही है पुलिस

दुकान में हुई चोरी,कहां सो रही है पुलिस

गोरखपुर।कोतवाली थाना क्षेत्र के शास्त्री चौक पर बीती रात मोबाइल के दुकान का ताला तोड़कर चोरों ने लाखों का माल गायब कर दिया।दुकान मालिक के अनुसार 35 लाख का माल कल ही मंगवाया गया था जिसमें सैमसंग मोबाइल और अन्य कैश 50 हजार रुपये चोरों ने उठा ले गये है।पुलिस के लिए ये चोरी  सिरर्दद बन गया है क्योकिं दुकान के पास ही नगर निगम पुलिस चौकी है ।

इस  चौकी से महज कुछ ही दूरी पर एसएसपी आफिस और डीएम ऑफिस है। इस चोरी से कई प्रकार के सवाल उठाये जा रहे है।लोगों का कहना है कोतवाली पुलिस और नगर निगम चौकी इंचार्ज कितना सजग है कि दो दो वीआईपी आफिस के ठीक सामने से इतना बड़ा चोरी हो गया और किसी पुलिस कर्मी को पता भी नही चला।वो भी मेंन चौक शास्त्री चौक पर।इससे तो साफ पता चलता है कि  कितना सतर्क है मुख्यमंत्री जी के शहर की पुलिस।

विनय कुमार मिश्रा की रिपोर्ट 


अगर आप भी चाहते है अपने मोबाइल पर खबर तो तुरंत इस 9918956492 नंबर को अपने फ़ोन में अवधनामा के नाम से सेव करे और हमे व्हाट्सप्प कर अपना नाम और जिला बताये और पाए अपने फोन पर लेटेस्ट खबरे 
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular