जनता दरबार में मुख्यमंत्री से मिले प्रेरक
गोरखपुर।सोमवार को संविदा बहाली और समायोजन के साथ बकाया मानदेय भुगतान करने को लेकर शिक्षा प्रेरकों ने सीएम योगी आदित्यनाथ से गोरखनाथ मंदिर के जनता दरबार में गुहार लगाई।

जिलाध्यक्ष मृत्युंजय पांडे ने बताया कि मार्च 2018 को सरकार ने संविदा समाप्त कर दिया और हमारे मानदेय का भुगतान भी नहीं किया गया उसी को लेकर हम आज सीएम योगी आदित्यनाथ जी से जनता दरबार में मिलेंगे।
वहीं इस सम्बंध में महिला प्रेरक ने बताया कि अगर हमारी मांग पूरी ना हुई तो हम सब प्रेरक गोरखनाथ मंदिर के सामने आत्मदाह कर लेंगे ।
मन्नवर रिज़वी की रिपोर्ट
————————————————————————————————————————–
अगर आप भी चाहते है अपने मोबाइल पर खबर तो तुरंत इस 9918956492 नंबर को अपने फ़ोन में अवधनामा के नाम से सेव करे और हमे व्हाट्सप्प कर अपना नाम और जिला बताये और पाए अपने फोन पर लेटेस्ट खबरे





