HomeMarqueeकब्रिस्तान पर कब्जा करने की नियत से चलवाया JCB

कब्रिस्तान पर कब्जा करने की नियत से चलवाया JCB

मथुरा, विवादित कब्रिस्तान वक्फ नंबर 913 खसरा संख्या 555 व खेवट संख्या 30 स्थित श्री जी बाबा आश्रम के सामने थाना गोविंद नगर, मथुरा पर पुनः भूमाफियाओं द्वारा अवैध कब्जा करने का प्रयास किया जा रहा है ।

गौरतलब है कि पूर्व में 13,14 अगस्त 2000 को इन्हीं भूमाफियाओं द्वारा विवादित कब्रिस्तान पर कब्जा किया जा रहा था इसी बीच मथुरा शहर के मुसलमानों ने इसका विरोध किया था यह भूमाफिया पहले भी पुलिस को गुमराह कर कर कब्जा करना चाहते थे लेकिन मुस्लिम समाज में इस का जमकर विरोध किया और मामला बहुत बेकाबू हो गया था पुलिस की गोली से मुस्लिम समाज के 3 नौजवानों ने बलिदान दिया था जबकी मामला माननीय उच्च न्यायालय मैं विचारधीन है अपील संख्या 483/2003 व दूसरी अपील संख्या 542/2003 है अभी अपीलों का निस्तारण नहीं हो पाया हैं ।
इसी प्रकार पुलिस प्रशासन को गुमराह कर कर दिनांक 21/04/2018 को समय करीब 10:00 बजे विवादित कब्रिस्तान पर महिपाल सोरा वाला दीनानाथ अग्रवाल मुरलीधर अग्रवाल व इनके साथियों ने JCB के द्वारा कब्रिस्तान की बाउंड्री वाल को तोड़ दिया गया और कब्रिस्तान में मौजूद कब्रों के वजूद खत्म करने की नियत से क्षतिग्रस्त कर दिया गया जिससे मुर्दों की हड्डियां बाहर निकल आई कमरों के पत्थरों को तोड़ दिया गया जिससे मुस्लिम समाज की धार्मिक भावनाओं पर ठेस पहुंची है और धार्मिक भावनाएं आहत हुई है फिर भी मुस्लिम समाज के जिम्मेदार लोगों ने शहर का अमन चैन ना बिगड़े इसलिए बहुत ही सूझबूझ के साथ मुस्लिम समाज की मौजूदा लोग जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे वहां मौके पर जिला अधिकारी मौजूद नहीं थे किसी मीटिंग में गए हुए थे फिर अपर मजिस्ट्रेट श्री आदित्य प्रकाश श्रीवास्तव से मिले और उनको अवैध कब्जा करने वाली भूमाफियों के खिलाफ  प्रार्थना पत्र देकर मामले से अवगत कराया मौजूदा दस्तावेज पेश किए लेकिन कई घंटों बाद श्रीवास्तव जी ने अधिकारियों से संपर्क कर कार्य को रुकवाने में सफल हुए और मौके पर सिटी मजिस्ट्रेट मौजूद थे और प्रशासनिक अधिकारियों ने दोनों पक्षों को बुलाकर सुनने का निर्णय लिया गया  इस पर मुस्लिम समाज के जिम्मेदार लोगों ने सहमति जताई इस मौके पर मोहम्मद यूनुस गाजी वरिष्ठ समाजसेवी, तनवीर अहमद एडवोकेट सपा नेता, इकबाल मेंबर, शहजाद वेग, मकसूद अली अत्तारी, तौफीक कुरैशी लोकदल नेता, सिराज कुरैशी, नईम मुल्लाजी, सलमान,
शहीद कुरैशी की रिपोर्ट 
——————————————————————————————————————–
अगर आप भी चाहते है अपने मोबाइल पर खबर तो तुरंत इस 9918956492 नंबर को अपने फ़ोन में अवधनामा के नाम से सेव करे और हमे व्हाट्सप्प कर अपना नाम और जिला बताये और पाए अपने फोन पर लेटेस्ट खबरे 
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular