कप्तान ने किया कई थानों का आकस्मिक निरीक्षण
बहराइच।जनपद में पुलिसविभाग की जानकारी लेने के लिए आज पुलिस अधीक्षक बहराइच सभा राज द्वारा थाना रानीपुर हुजूरपुर,आदि थानों का औचक निरीक्षण किया गया इस दौरान पुलिस अधीक्षक द्वारा शस्त्रागार,हावालात,आरक्षी बैरक व बैरको की साफ-सफाई, थाना कार्यालय व मालखाना एंवम भोजनालय आदि का निरीक्षण भी किया गया

इसके संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए गए तथा थाना परिसर को साफ रखने के लिए विशेष रूप से कहा गया थाना स्तर पर प्राप्त होने वाले प्रार्थना पत्रों के संबंध में आवश्यक निर्देश भी दिए गए तथा यह भी बताया गया कि किसी भी स्थिति में प्रार्थना पत्रों की जांच और निस्तारण में विलंब नहीं होना चाहिए,इसके अलावा सीसीटीवी कैमरों की स्थिति,रजिस्टरों का रखरखाव,आगंतुकों के बैठने की व्यवस्था,उनके शुद्ध पानी पीने की व्यवस्था, शिकायतकर्ताओं के शिकायती प्रार्थना पत्रो का निस्तारण आदि भी चेक किया गया।
इस दौरान पीआरओ पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र यादव,संबंधित थाना प्रभारी के साथ थाना में नियुक्त कर्मचारी गण उपस्थित रहे।

अतहर महेंदी की रिपोर्ट
———————————————————————————————————————
अगर आप भी चाहते है अपने मोबाइल पर खबर तो तुरंत इस 9918956492 नंबर को अपने फ़ोन में अवधनामा के नाम से सेव करे और हमे व्हाट्सप्प कर अपना नाम और जिला बताये और पाए अपने फोन पर लेटेस्ट खबरे





