join us-9918956492——————–
आम आदमी पार्टी का चेयरमैन अगर बना तो दिल्ली की तर्ज पर होगा विकास-संजय सिंह
आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता संजय सिंह ने चुनावी सभा को किया सम्बोधित

टाण्डा अम्बेडकरनगर।निकाय चुनाव में धार देने के लिए आम आदमी पार्टी भी पूरी तरह लग गई है।इसी कड़ी में आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता उत्तर प्रदेश के प्रभारी संजय सिंह ने नगर के मोहल्ला नेहरूनगर बिछावत मैदान में एक चुनावी जनसभा को सम्बोधित किया इस मौके पर मुख्यअतिथि संजय सिंह ने कहा की आम आदमी पार्टी ने नगर पालिका के माध्यम से लोगो तक भ्रस्टाचार मुक्त सुविधा देने की तैयारी कर रही है जिससे आम आदमी इस सुविधा का लाभ ले सके राष्ट्रीय प्रवक्ता संजय सिंह ने कहा की नगर निकाय भ्रस्टाचार का अड्डा बन चुके है कही नाली के नाम पर घोटाला कही रोड के नाम पर घोटाला कही खड़न्जे के नाम पर घोटाला यहाँ तक की टाण्डा नगर पालिका में स्लाटर हॉउस के नाम पर 65 करोड़ का घोटाला कर दिया है।इसी घोटालो पर लगाम लगाने के लिए है आम आदमी पार्टी इस चुनाव में उतरी है।आम आदमी पार्टी की नीति है की नगर पालिका में जो भी पैसा खर्च हो वह नगर पालिका की बोर्ड की बैठक में नहीं बल्कि नगर के नागरिको की सहमति से उनके सुविधानुसार खर्च किया जाये ।राष्ट्रीय प्रवक्ता संजय सिंह ने कहा की अगर आम आदमी की चेयरमैन टाण्डा नगर पालिका के लिए चुनी जाती है तो दिल्ली की तर्ज पर पूरे नगर में मोहल्ला क्लिनिक खोला जाएगा , नगर में जगह जगह पीने के साफ पानी आरओ एटीएम लगाये जायेंगे ,हॉउस टैक्स आधा किया जायेगा , पानी फ्री किया जायेगा ,नगर पालिका की तरफ से एक कान्वेंट स्कूल खोला जाएगा जिससे की नागरिको को अच्छी सुविधा मिल सके ।इस मौके पर आम आदमी की प्रत्याशी उर्मिला वर्मा ने कहा की आम आदमी पार्टी एक आन्दोलन है और दो वर्षों से हम लगातार प्रचार कर रहे है डोर टू डोर लोगो से मिलकर उनकी समस्या जाना और ज्यादातर गरीबो के पास राशन कार्ड नहीं है नालियों की सफाई नहीं होती नगर में बिजली के खम्भे नहीं है और मेरी यह प्राथमिकता होगी की नागरिको को अच्छी सुविधा मिले यही मेरी कोशिश होगी इस मौके पर जिला संयोजक महेन्द्र नाथ श्रीवास्तव विनय पटेल सलमान खान अब्दुल रशीद अधिवक्ता अशरफ जमाल अलोक प्रताप सिंह हाफिज असलम हक़ नवाज अधिवक्ता सुल्तान साह केपी सिंह , परचम अब्बास , राज अशरफ मुख्य रूप से मौजूद रहे।
मिन्नतुल्लाह खान की रिपोर्ट——————
https://www.youtube.com/watch?v=ij2i2REOvGo&t=27s





