Tuesday, April 7, 2026
spot_img
HomeMarqueeस्विस नागरिको के लिए उत्तर प्रदेश पुलिस द्वारा शुभ कामना संदेश की...

स्विस नागरिको के लिए उत्तर प्रदेश पुलिस द्वारा शुभ कामना संदेश की बुकलेट प्रकाशित की गयी 

डाउनलोड करे AVADHNAMA NEWS APP
join us-9918956492————

स्विस नागरिको के लिए उत्तर प्रदेश पुलिस द्वारा शुभ कामना संदेश की बुकलेट प्रकाशित की गयी 

जनपद आगरा में स्विस पयर्टको के साथ हुई मारपीट के पश्चात पुलिस महानिदेशक ,उ०प्र० के निर्देश पर तत्काल वैधानिक कार्यवाही करते हुए समस्त अभियुक्तो की त्वरित गिरफ्तारी सुनिश्चित की गयी। 

https://www.youtube.com/watch?v=WC7eK13uxB8

ततपश्चात पुलिस महानिदेशक के निर्देश पर उत्तर प्रदेश पुलिस द्वारा टिवटर पर स्विस पर्यटक के शीघ्र स्वस्थ होने हेतु एक Get Well Soon Campaign लांच किया गया। 
उक्त Campaign के तहत उत्तर प्रदेश पुलिस द्वारा लोगो से #GWSMariaAndJeremy हैशटैग पर ट्वीट करने की अपील की गयी। उक्त हैशटैग पर देश विदेश से हजारो लोगो ने ट्वीट किया जिसे बुकलेट के रूप में संकलित किया गया है। 
उक्त बुकलेट को पुलिस महानिदेशक के निर्देश पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आगरा अमित पाठक एवं जनसम्पर्क अधिकारी पुलिस महानिदेशक ,उ०प्र० द्वारा नई दिल्ली जाकर स्विस एम्बेसी में डिप्टी हेड ऑफ़ मिशन तमारा मोना एवं विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार को भेंट की गयी है। 
स्विस एम्बेसी एवं विदेश मंत्रालय द्वारा उ०प्र० पुलिस के इस प्रयास की सराहना की गयी और कहा गया कि विश्व में किसी भी पुलिस द्वारा ये एक अनूठा प्रयास है। उ०प्र० पुलिस के टिवटर पर इस कैम्पेन को स्विटजरलैंड के समाचार पत्रों में प्रमुखता से प्रकाशित किया गया है एवं वहां के नागरिको द्वारा उ०प्र० पुलिस को धन्यवाद ज्ञापित किया गया है। 
——————————————————————————————————————-
अवधनामा के साथ आप भी रहे अपडेट हमे लाइक करे फेसबुक पर और फॉलो करे ट्विटर पर साथ ही हमारे वीडियो के लिए यूट्यूब पर हमारा चैनल avadhnama सब्स्क्राइब करना न भूले अपना सुझाव हमे नीचे कमेंट बॉक्स में दे सकते है|
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular