join us-9918956492——————–
सेना कोर्ट में शीघ्र ही सैनिकों की सुविधाओं हेतु खुलेगा पोस्ट-आफिस- निदेशक राजीव उमराव
निदेशक ने सैनिकों की डाक सम्बन्धी समस्याओं के निदान का दिया आश्वासन : विजय कुमार पाण्डेय
ए.ऍफ़.टी. बार एसोसिएशन, लखनऊ 3, रफ़ी अहमद किदवई मार्ग पर अवस्थित है जिसके सदस्य ए.ऍफ़.टी.लखनऊ में अधिवक्ता के रूप में कार्य करते हैं जिसका न्यायिक क्षेत्राधिकार उत्तराखण्ड एवं उत्तर-प्रदेश तक विस्तृत होने के कारण दूरस्थ क्षेत्रों से कार्यरत, सेवानिवृत्त, बर्खास्त, डिस्चार्ज, गुजारा-भत्ता एवं पेंशन इत्यादि न पाने वाले सैनिक एवं उनके परिवार के सदस्य वाद दायर करने और उसकी पैरवी करने आते है l

वादी एवं परिवादी दोनों को डाक-सम्बन्धी आवश्यकताओं के लिए काफी समस्यायों का सामना करना पड़ता है जबकि इंडियन पोस्टल आर्डर, डाक टिकट, रजिस्टर्ड-डाक, स्पीड-पोस्ट, आर.डी.सेवा एवं पोस्टल लाईफ इंश्योरेंस स्कीम सम्बन्धी सेवाओं की आवश्यकता प्रतिदिन पडती है जिसकी आवश्यकता लम्बे समय से महसूस की जा रही थी इस सम्बन्ध में जुलाई माह में सेना कोर्ट के रजिस्ट्रार के मार्फत पोस्ट-आफिस खोलने की मांग पोस्ट-मास्टर जनरल से की गई थी लेकिन आज तक कोई सकारात्मक उत्तर न मिलने के कारण आज बार के पदाधिकारियों एवं सदस्यों का एक प्रतिनिधि-मण्डल श्री राजीव उमराव, निदेशक डाक सेवाए ( मुख्यालय) से मिलकर लिखित मांग की उन्होंने आश्वस्त किया कि शीघ्रातिशीघ्र समस्या का निदान करने का प्रयास किया जाएगा.

बार के जनरल सेक्रेटरी विजय कुमार पाण्डेय ने कहा कि सैनिकों एवं उनके केश की पैरवी करने वाले अधिवक्ताओं को डाक-सम्बन्धी समस्या एक जटिल समस्या है लेकिन आज निदेशक से मिलने के बाद ऐसा प्रतीत होता है कि इस समस्या का निदान शीघ्र हो जायेगा बार के वरिष्ठ अधिवक्ता एवं पूर्व जनरल सेक्रेटरी डी एस तिवारी ने कहा कि सैनिकों की समस्या को दूर करने में जब डाक विभाग दुर्गम स्थानों सेवायें उपलब्ध कराने को तत्पर रहता है तो यहा की समस्या के निदान हेतु वह त्वरित कदम उठाएगा ऐसी उम्मीद है, वरिष्ठ अधिवक्ता शमशाद आलम ने कहा कि अब निदान करीब है और हमारी बार का प्रयास सफल होगा, पूर्व कोषाध्यक्ष आर.चन्द्रा ने कहा कि हम सैनिक सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए लगातार तत्पर हैं क्योंकि यदि वो सीमा पर हमारे लिए लड़ते हैं तो हम यहाँ उनको सुविधा दिलाने का प्रयास तो कर ही सकते हैं, शैलेन्द्र कुमार सिंह ने कहा कि अब हमारी जरूरत का समाधान अवश्य मिलेगा प्रतिनिधि-मण्डल में पारिजात बेलोरा, पी के शुक्ला, के.के.सिंह बिष्ट, आशीष कुमार सिंह, राजीव पाण्डेय, देवेन्द्र कुमार मिश्रा, ओ पी कुशवाहा, अशोक कुमार, सुधीर कुमार सिंह, वी पी एस वत्स, बिपिन कुमार सिंह सुनील कुमार, अंशुल, आलम एवं राजीव गुप्ता इत्यादि शामिल थे.
https://www.youtube.com/watch?v=ij2i2REOvGo&t=27s





