HomeMarqueeसेना के इस्‍तेमाल के अलावा कोई और विकल्‍प नहीं

सेना के इस्‍तेमाल के अलावा कोई और विकल्‍प नहीं

ब्रिटेन की प्रधानमंत्री थेरेसा मे ने आज सीरिया मुद्दे पर हाथ खड़े करते हुए कहा कि उनके पास सीरिया में सेना के इस्‍तेमाल के अलावा कोई और विकल्‍प नहीं बचा । उन्‍होंने घोषणा  की कि सीरिया के खिलाफ हमले में फ्रांस और अमरीका के साथ ब्रिटेन भी शामिल हो गया है। उन्‍होंने कहा आज ब्रिटिश सशस्‍त्र सेना को सीरिया के रसायनिक हथियारों की क्षमता और इसके इस्‍तेमाल को कम करने के लिए हमला करने का अधिकार दे दिया गया है।

इससे पहले अमरीका के राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप ने भी शुक्रवार को घोषणा की थी कि पिछले सप्‍ताह हुए रासायनिक हमले के जवाब में उन्‍होंने सीरियाई प्रशासन पर हमले का आदेश दे दिया है।  ब्रिटेन के कैबिनेट मंत्री मानते हैं हाल में हुए इन कथित रासायनिक हमलों के लिए बशर-अल-असद सरकार जिम्‍मेदार है। ब्रिटेन की प्रधानमंत्री थेरेसा मे और अमरीकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप के बीच फोन पर बात हुई थी। ब्रिटिश अधिकारियों ने बताया कि दोनों ही नेता मिलकर इस मामले पर आगे बढ़ेंगे।

https://www.youtube.com/watch?v=EDLtmFX4w9o


अगर आप भी चाहते है अपने मोबाइल पर खबर तो तुरंत इस 9918956492 नंबर को अपने फ़ोन में अवधनामा के नाम से सेव करे और हमे व्हाट्सप्प कर अपना नाम और जिला बताये और पाए अपने फोन पर लेटेस्ट खबरे 
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular