सीएचसी के बाद पशु चिकित्सालय में भी मिली मनमानी
अस्पताल का पूरा स्टॉफ गायब,पशु सेवा केंद्र पटरंगा के स्टॉफ संभाल रहे हैं जिम्मेदारी
ब्लॉक प्रमुख राजीव तिवारी के निरीक्षण में खुली पोल
रुदौली (फैजाबाद)विकासखंड मवई क्षेत्र में पशु चिकित्सा व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त है।ब्लॉक प्रमुख के निरीक्षण में इस बात की पोल खुल गयी।

जानकारी के अनुसार गुरुवार को ब्लॉक क्षेत्र के चक पुरवा स्थिति पशु चिकित्सालय का ब्लॉक प्रमुख राजीव तिवारी ने आकस्मिक निरीक्षण किया।निरीक्षण के दौरान अस्पताल में तैनात एक भी कर्मी नही मिला।पशु सेवा केंद्र पर तैनात डॉक्टर साधूराम अपना केंद्र बंद कर पशु अस्पताल पर मौजूद मिले।यहां तैनात चिकित्सा अधिकारी डा0 वीके0 वर्मा जिला मुख्यालय मीटिंग में होने की बात बताये।जबकि कम्पाउंडर के भी हस्ताक्षर विगत छ दिन से रजिस्टर पर नही रही।दवा स्टोर रूम में ताला लगा हुआ था।जिस पर ब्लॉक प्रमुख ने कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि आप लोगों की लापरवाही की वजह से क्षेत्र के पशुपालक सरकारी चिकित्सा का लाभ पाने से वंचित हो रहे।जिसके शिकायत वे जिले के जिम्मेदार सहित शासन को पत्र लिखकर करेंगे।

ताहिर रिज़वी की रिपोर्ट
———————————————————————————————————————
अगर आप भी चाहते है अपने मोबाइल पर खबर तो तुरंत इस 9918956492 नंबर को अपने फ़ोन में अवधनामा के नाम से सेव करे और हमे व्हाट्सप्प कर अपना नाम और जिला बताये और पाए अपने फोन पर लेटेस्ट खबरे





