सांड के हमले से वृद्धा की मौत
सुजानगंज (जौनपुर) थाना क्षेत्र के रामनगर गांव की पियारी देवी 65 वर्ष गांव के ही कुछ लोगो के घर बर्तन साफ करके अपना गुजर बसर करती थी।

रात में करीब 11 बजे बर्तन साफ करके घर वापस आ रही थी कि सांड ने हमला कर दिया ।जिससे वो घायल हो गई।
गांव के लोग उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र महराजगंज ले गए जहां डाक्टरो ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया ।
सदर अस्पताल के इमर्जेंसी वार्ड मे डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
आज सुबह मृतक के दामाद अशोक गौड़ एवं मृतक के देवर अंतू गौड़ ने उसका अंतिम संस्कार किया है।

अजवद क़ासमी की रिपोर्ट
———————————————————————————————————————
अगर आप भी चाहते है अपने मोबाइल पर खबर तो तुरंत इस 9918956492 नंबर को अपने फ़ोन में अवधनामा के नाम से सेव करे और हमे व्हाट्सप्प कर अपना नाम और जिला बताये और पाए अपने फोन पर लेटेस्ट खबरे





