पढ़े पूरी खबर———————-
लखनऊ. प्रदेश के सहायक अध्यापक अभ्यर्थियों ने लखनऊ के लक्ष्मण मेला ग्राउंड पर अर्धनग्न होकर प्रदर्शन किया। प्रदेश भर से आये सहायक शिक्षक अभ्यर्थी 17 जुलाई से लगातार धरने पर बैठे हैं। धरने के चौथे दिन कांग्रेस विधान मंडल दल के नेता अजय सिंह लल्लू अभ्यर्थियों से मिलने पहुंचे। कांग्रेस नेता ने अभ्यर्थियों को आश्वासन दिया कि वे उनके मुद्दे को सदन में उठाएंगे।
योगी आदित्यनाथ सरकार से भर्ती पर लगी रोक हटाने की मांग कर रहे अभ्यर्थियों ने अर्ध नग्न होकर प्रदर्शन किया। पूर्वांचल से आये पंकज यादव ने कहा कि बारह हज़ार से अधिक अभ्यर्थियों का भविष्य अधर में लटक गया है। उत्तर प्रदेश सरकार अपनी राजनैतिक प्रतिद्वंदिता का बदला उन अभ्यर्थियों से ले रही है जिन्होंने शिक्षक बनने के लिए पिछली सरकार में निकली भर्ती के लिए आवेदन किया था।

अभ्यर्थियों ने सरकार को चेतावनी दी कि जब तक उनकी मांग नहीं मानी जाती, उनका आंदोलन जारी रहेगा। अभ्यर्थियों ने कहा है कि उनकी भर्ती प्रक्रिया पर लगी रोक हटाई नहीं गई तो वे प्रदेशव्यापी आंदोलन की शुरुआत करेगें। धरना-प्रदर्शन में मऊ, गाजीपुर, आज़मगढ़, बुलंदशहर, बलिया, मेरठ, आगरा सहित प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों से आये अभ्यर्थी शामिल हैं।
——————————————————————————————————–
अगर आपको यह समाचार पसंद आया हो तो अपने मित्रों को शेयर करना ना भूले
आप अपनी बात नीचे कमेंट बॉक्स में लिख सकते है





