टाण्डा अम्बेडकरनगर। नगर निकाय चुनाव में समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी की जीत सुनिश्चित करने के लिए समाजवादी पार्टी के कद्दावर नेता पूर्व विधायक अभय सिंह ने इल्तिफातगंज में सपा प्रत्याशी शमा परवीन के समर्थन में आयोजित जनसभा को सम्बोधित किया इस मौके पर हजारों की संख्या में लोग मौजूद रहे पूर्व विधायक अभय सिंह ने लोगों से अपील किया की समाजवादी पार्टी की प्रत्याशी को भारी बहुमत से विजयी बनाएं जिससे क्षेत्र का सम्पूर्ण विकास हो सके तथा क्षेत्र में आपसी भाईचारा व गंगा जमुनी तहजीब को आगे बढ़ाने का कार्य किया जाये।

नगर निकाय चुनाव में समाजवादी पार्टी भी कोई कोर कसर नहीं छोड़ना चाह रही है ।सपा पूरे दमखम के साथ चुनावी मैदान में उतरी हुई है सपा समर्थित प्रत्याशियों की जीत को सुनिश्चित करने के लिए समाजवादी पार्टी के कद्दावर नेताओं ने जनसंपर्क करने के साथ ही चुनावी सभा के माध्यम से भी जानता को समाजवादी पार्टी की तरफ खींचने में लगे हुए हैं।इसी कड़ी में समाजवादी पार्टी के कद्दावर नेता पूर्व विधायक अभय सिंह ने इल्तिफातगंज में समाजवादी पार्टी की प्रत्याशी शमा परवीन पत्नी इरफान अंसारी के समर्थन में आयोजित जनसभा को मुख्य अतिथि के रुप में सम्बोधित किया इस मौके पर पूर्व विधायक अभय सिंह ने कहा की समाजवादी पार्टी की सरकार में पूरे प्रदेश में विकास की गंगा बही प्रदेश खुशहाली की तरफ था लेकिन जब से भाजपा की सरकार प्रदेश में आई है प्रदेश में विकास कार्य ठप है पुरानी योजनाओं को ही भाजपा अपना बताकर फीता काट रही है इसके साथ ही समाजवादी पार्टी की सरकार में नगर निकायों को विशेष महत्व देते हुए क्षेत्र के विकास में कोई कमी नहीं होने दिया। समाजवादी पार्टी ने हमेशा क्षेत्र के विकास में अपना विशेष योगदान दिया पूर्व विधायक अभय सिंह ने कहा कि समाजवादी पार्टी पार्टी की सरकार में नगर निकाय विकास के पथ पर अग्रसर थे और ज्यादातर शहरों में बुनियादी सुविधाओं को खास तवज्जो देने के साथ ही वहां की समस्याओं को दूर कराने का प्रयास किया गया जो समाजवादी पार्टी के चेयरमैन बनने के बाद भी आगे जारी रहेगा पूर्व विधायक अभय सिंह ने कहा कि आप लोग समाजवादी पार्टी की प्रत्याशी शमा परवीन को साईकिल के निशान पर मोहर लगाकर भारी बहुमत से विजयी बनाएं जिससे क्षेत्र में रुके हुए विकास कार्यों को और आगे बढ़ाया जा सके साथ ही निष्पक्ष तरीके से विकास कार्यों को और आगे बढ़ाया जाए इसके साथ ही क्षेत्र की अन्य बुनियादी समस्याओं पर भी खास ध्यान देते हुए उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी के चेयरमैन बनने के बाद इल्तिफातगंज कस्बे को जिला ही नहीं मण्डल का सबसे आदर्श कस्बा बनाने की दिशा में कार्य होगा जिससे क्षेत्र का नाम रोशन हो सके ।सभा को सपा जिला अध्यक्ष फैजाबाद पूर्व प्रत्याशी कटेहरी जय शंकर पाण्डेय , समाजवादी पार्टी यूथ ब्रिगेड के प्रदेश सचिव उसैद सिद्दीकी , जंग बहादुर यादव , अंजू दुबे सपा प्रत्याशी शमा परवीन के प्रतिनिधि इरफान अंसारी ने भी संबोधित किया इस मौके पर हजारों की संख्या में लोग मौजूद रहे।
अवधनामा के साथ आप भी रहे अपडेट हमे लाइक करे फेसबुक पर और फॉलो करे ट्विटर पर साथ ही हमारे वीडियो के लिए यूट्यूब पर हमारा चैनल avadhnama सब्स्क्राइब करना न भूले अपना सुझाव हमे नीचे कमेंट बॉक्स में दे सकते है|





