HomeMarqueeसंदिग्ध परिस्थितियों में मजदूर के घर लगी आग गृहस्थी का सामान जलकर...

संदिग्ध परिस्थितियों में मजदूर के घर लगी आग गृहस्थी का सामान जलकर हुआ खाक

संदिग्ध परिस्थितियों में मजदूर के घर लगी आग गृहस्थी का सामान जलकर हुआ खाक
मोहनलालगंज। नगराम के छतौनी गांव में एक मजदूर के घर मे रखे छप्पर में संदिगन्ध परिस्थितियों  में आग  लग गयी। आग की लपटें देख आसपास के लोग दौड़कर आग बुझाना शुरु किया  साथ ही दमकल को सूचना थी गयी उसके पहुंचने से पहले मजदूर  के  घर  में  रखा अनाज कपडे सहित गृहस्थी जलकर राख  हो गयी।आग लगने का कारण पता नही चल सका ।
छतौनी गांव निवासी मजदूर अनिल मजदूरी कर परिवार का पालन पोषण करता  है शनिवार  दोपहर वह मजदूरी करने गया हुआ था अन्य सदस्य घर पर  थे तभी दोपहर में घर के बाहर रखे छप्पर में संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग गयी । जब तक लोग कुछ समझ पाते आग की लपटें बढ़ने लगी लपटें देख  परिवार के लोग जान बचाकर बाहर भागे। ग्रामीणों ने आग बुझाना शुरु किया साथ ही दमकल को सूचना दी गयी। कड़ी मशक्कत  के बाद आग पर काबू पाया गया  तब तक मजदूर की सारी गृहस्थी, राशन, कपड़े, बर्तन सब कुछ जलकर राख हो गये । वहीं सूचना के बाद अधिक दूरी होने के चलते दमकल गाड़ी लगभग डेढ़ घंटे बाद पहुंची।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular