Friday, February 27, 2026
spot_img
HomeMarqueeविवाहिता प्रेमी के संग फुर्र,प्रेमी पर मुकदमा दर्ज

विवाहिता प्रेमी के संग फुर्र,प्रेमी पर मुकदमा दर्ज

इश्क में बहके कदम
विवाहिता प्रेमी के संग फुर्र,प्रेमी पर मुकदमा दर्ज
रुदौली (फैजाबाद)मवई थाना क्षेत्र के ग्राम बंधवा मजरे बिहारा में एक विवाहिता अपने प्रेमी के साथ फरार हो गयी।विवाहिता के पति ने इस सम्बन्ध में रौनाही थाना क्षेत्र के एक युवक पर अपनी पत्नी को भगा ले जाने का आरोप लगाते हुये तहरीर दी है।मवई थाना क्षेत्र के अंतर्गत सैदपुर पुलिस चौकी के गांव बंधवा मजरे बिहारा के शिवबख्श पुत्र तिलकराम की पत्नी रौनाही थाना क्षेत्र ग्राम विशौली के हरिनरायन पुत्र राम यज्ञ के साथ फरार हो गयी।
शिव बख्श ने मवई थाना पहुँच कर हरिनरायन के विरुद्ध अपनी पत्नी को भगा ले जानें का आरोप लगाते हुये तहरीर दी है।सैदपुर चौकी इंचार्ज नन्द हौसिला यादव ने बताया कि हरिनरायन के विरुद्ध 498 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है तथा आरोपी को गिरफ्तार करने का प्रयास किया जा रहा है।
ताहिर रिज़वी की रिपोर्ट
———————————————————————————————————————
अगर आप भी चाहते है अपने मोबाइल पर खबर तो तुरंत इस 9918956492 नंबर को अपने फ़ोन में अवधनामा के नाम से सेव करे और हमे व्हाट्सप्प कर अपना नाम और जिला बताये और पाए अपने फोन पर लेटेस्ट खबरे 
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular