लाठी चार्ज को लेकर कर्मचारियों में आक्रोश किया प्रदर्शन
कानपुर महानगर। राज्य सरकार की मानमानी व नकारात्मक कार्यशैली का आरोप लगाते हुए तथा सरकार की नकारातमक कार्यशैली और सरकारी मशीनरी के निर्देश पर 15 मई को पुलिस द्वारा की गयी कर्मचारियों पर लखनऊ शिक्षा निदेशालय प्रांगण में हुए लाठी चार्ज के विरोध में यूपी एजुकेशनल मिनिस्ट्रीयल आफीसर्स एसोसिएशन के मंत्री सांध्यकान्त सक्सेना के नेतृत्व में गुरूवार को एडी बेसिक कार्यलय में जमकर विरोध कर कार्य बहिष्कार किया गया।

इस दौरान कर्मचारियों ने सरकार विरोधी जमकर नारेबाजी करते हुए अपना आक्रोश प्रकट किया। इसी प्रकार नर्वल डायट, बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय, मण्डलीय संयुक्त शिक्षा निदेशक कार्यालय, डीडीआर कार्यालय, डीआईओएस कार्यालय सहित समस्त कार्यालयों के कर्मचारियों ने हाथो पर काली पट्टी बांधकर विरोध जताया। मंत्री सांध्यकान्त सक्सेना ने राज्य सरकार की नकारात्मक कार्यशैली की कडी निन्दा करते हुए कहा कि कर्मचारियों के साथ इस तरह का व्यवहार किया जाना बहुत ही निराशाजनक है, जिसे बिल्कुल बर्दाश्त नही यिका जायेगा। उन्होने चेतावनी देते हुए कहा कि जल्द ही सरकार द्वारा कर्मचारियों की लम्बित जायत मांगो व हित में कोई उचित निर्णय नही लिया गया तो संगठन एक बडे आन्दोलन के लिए बाध्य होगा। इस अवसर पर गोविन्द कुमार, अजय गुप्ता, मयंक त्रिपाठी, सुरेश कुमार कमल, सतीश कुमार गौड, गोपाल कृष्ण, वेद प्रकाश विातरी, डीएस चैहान, प्रधुम्न यादव आदि कर्मचारी मौजूद रहे।

सर्वोत्तम तिवारी की रिपोर्ट
——————————————————————————————————————–
अगर आप भी चाहते है अपने मोबाइल पर खबर तो तुरंत इस 9918956492 नंबर को अपने फ़ोन में अवधनामा के नाम से सेव करे और हमे व्हाट्सप्प कर अपना नाम और जिला बताये और पाए अपने फोन पर लेटेस्ट खबरे





