BRIJENDRA BAHADUR MAURYA
सोशल आडिट महासंघ 79 दिनों से बैठा धरने पर
अब तक हो चुकी है तीन मौतें

लखनऊ। राजधानी के लक्ष्मण मेला मैदान पर उत्तर प्रदेश सोशल आडिट महासंघ को धरना प्रदर्शन करते हुए गुरुवार को 79 दिन बीत चुके हैं। महासंघ के मीडिया प्रभारी हरिवंश सिंह ने बताया कि सोशल आडिट महासंघ के सदस्य विवेक सिंह यादव, आरती देवी और राजेश कुमार अपनी जान गंवा चुके हैं लेकिन हमें आज तक इंसाफ नहीं मिला। मृतकों के आश्रितों को दस-दस लाख रुपए की राहत राशि और सरकारी नौकरी देने की बात करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महासंघ को समस्याओं के निराकरण हेतु ठोस आश्वासन दिया था परंतु 17 मई से आज का दिन आ गया और कार्यवाही नहीं हुई। मूलभूत समस्याएं बताते हुए कहा कि 2 मई को प्रकाशित विज्ञप्ति को निरस्त किया जाए और वर्ष 2016-17 में चयनित सदस्यों का नवीनीकरण किया जाए। प्रतिमाह निर्धारित मानदेय का भुगतान और ग्राम पंचायतों की बैठकें आयोजित करने के लिए यात्रा भत्ता दिया जाए।





