BRIJENDRA BAHADUR MAURYA————
एआईआरएफ सुलझाएगा युवा कर्मियों की समस्याएं
रेलवे युवा संवाद समारोह का आयोजन हुआ
लखनऊ। राजधानी में शुक्रवार को हजरतगंज स्थित डीआरएम आफिस के एन आर सभागार में आल इंडिया रेलवे फेडरेशन( एआईआरएफ) का युवा संवाद समारोह संपन्न हुआ।

फेडरेशन के महामंत्री शिव गोपाल मिश्रा के नेतृत्व में युवा संवाद समारोह का आयोजन हुआ। उन्होने अपने फेडरेशन की उपलब्धियों के बारे में बताया कि जैसे 1924 से लेकर अब तक एआईआरएफ ने हजारों उपलब्धियों को रेलवे कर्मचारियों के लिए हासिल किया है। जिसका लाभ लगातार रेलवे कर्मचारी अपने रोजमर्रा के जीवन में उठा रहे है, परंतु यहां कुछ चुनिंदा उपलब्धियों का जिक्र हम कर रहे है, जिनको हमेशा याद रखा जायेगा।
महगाई भत्ता, ए, आई, आर, एफ, की मान्यता, वेतन आयोग का गठन, संयुक्त वार्ता तंत्र/ स्थाई वार्ता तंत्र /पंचाट, ग्रेच्युटी, पेंशन, कंप्यूटेशन ऑफ पेंशन, सम्वैतनिक छुट्टिया / लीव एनकैशमेंट, उत्पादकता आधारित बोनस, अनुकम्पा के आधार पर आश्रितो की नियुक्ति, महिला कर्मचारीयो के लिए प्रसूति अवकाश के अवसर का प्रावधान, पुरुष कर्मचारियों को पैतृक अवकाश, कोर्स कंप्लीटेड एक्ट अप्रिन्टिस को रेलवे में नौकरी दिलवाना, लर्सजेस स्कीम द्वारा सुरक्षा कोटि कर्मचारियों के बच्चों को नौकरी, ट्रैकमैन /गैंगमैन/ रनिंग स्टाफ के लिए अनेको फायदेमंद समझौते करवाये गए है।
उन्होंने कहा कि रेलवे में आने वाले समय में सबसे ज्यादा प्रभावित अगर कोई होगा तो वह युवा रेलकर्मी ही होगा। इससे युवा रेलकर्मी में निम्नलिखित चुनौतियो से रूबरू होना पड़ेगा –
1 . युवाओ के पदोन्नति समय से नहीं हो पायेगी
2 . नई भर्तियां नहीं होगी ,जिससे कि युवाओ के ऊपर कार्य का अतिरिक्त बोझ पड़ेगा।
3 , अफसरशाही बढेगी जिससे युवाओ का शोषण एवं मानसिक परेशानी बढेगी।
इस अवसर पर एक पुस्तक का विमोचन भी किया गया।
https://www.youtube.com/watch?v=5_-byR-rYEE





