Tuesday, May 5, 2026
spot_img
HomeMarqueeरेल पेंशनर्स एसोसिएशन का सम्मान समारोह आयोजित

रेल पेंशनर्स एसोसिएशन का सम्मान समारोह आयोजित

रेल पेंशनर्स एसोसिएशन का सम्मान समारोह आयोजित
किदवईनगर के मार्बल मार्केट स्थित वासुदेव गेस्ट हाउस में आयोजित हुआ कार्यक्रम
वरिष्ठ समाजसेवी नीत कुमार नितिन रहे कार्यक्रम के मुख्य अतिथि
सम्मान समारोह में सम्मानित किये गये लोगों ने आयोजकों को सराहा
कानपुर महानगर। शहर की संस्था रेल पेंशनर्स एसोसिएशन ने एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में कानपुर महानगर के कई गणमान्य लोगों को सम्मानित किया गया।
किदवईनगर के मार्बल मार्केट स्थित वासुदेव गेस्ट हाउस में आयोजित इस विशाल सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि कानपुर शहर के हर दिल अजीज वरिष्ठ समाजसेवी नीत कुमार नितिन रहे। मुख्य अतिथि नीत कुमार नितिन ने दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। कार्यक्रम में सम्मानित किये गये कई गणमान्य लोगों ने इस प्रोग्राम के आयोजकों की भूरि-भूरि प्रशंसा की।
समारोह में उपस्थित जन समूह को संबोधित करते हुये वरिष्ठ समाजसेवी नीत कुमार नितिन ने कहा कि आज समाज के सभी बुजुर्ग व वृद्धजन हमारे समाज की आधार शिला हैं। इन सम्मानित बुजुर्गों से ही संस्कार पाकर हम लोग अपने जीवन को संस्कारित बनाते हैं। उन्होंने कहा की बुजुर्गों से आज हमें बहुत कुछ सीखने को मिलता है। नीत कुमार नितिन ने कहा कि आज इस मंच से हम इस जीवन की बुजुर्ग रूपी समाज की आधार शिला को सम्मानित करते हुये अपने आपको गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं।
इस मंच पर सम्मानित हुये शहर के बजुर्गों ने संयोजकों को सराहा और कहा कि नीत कुमार नितिन जैसे लोग ही आने वाले समय में संस्कारित जीवन और समाज की मिशाल बनेंगे।
आयोजित इस सम्मान समारोह में प्रमुख रूप से रेल पेंशनर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष ए0पी0 मिश्रा, महामंत्री ओ0पी0 पांडेय, कार्यकारिणी अध्यक्ष शैलेन्द्र  सिंह सहित रमा शंकर, एम0एन0 धायनानी, विजय पांडेय, प्रवेश सिंह चौहान (मुन्ना भइया) शैलेंद्र प्रताप सिंह चौहान, ब्रजराज सिंह चौहान, देवदत्त बक्सी (सोना) संतोष सैनी, भानू प्रताप सिंह, पवन तिवारी, आशुतोष जयसवाल, अंकुर चौहान सहित कई लोग मौजूद रहे।
सर्वोत्तम तिवारी की रिपोर्ट 
———————————————————————————————————————
अगर आप भी चाहते है अपने मोबाइल पर खबर तो तुरंत इस 9918956492 नंबर को अपने फ़ोन में अवधनामा के नाम से सेव करे और हमे व्हाट्सप्प कर अपना नाम और जिला बताये और पाए अपने फोन पर लेटेस्ट खबरे 
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular